पंचकूला। मेयर कुलभूषण गोयल ने नगर निगम की सेनिटेशन कमेटी का गठन कर दिया है। वार्ड नंबर 16 से भाजपा पार्षद राकेश कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में सैनिटेशन कमेटी बनाई गई है।

यह सैनिटेशन कमेटी नगर निगम एरिया में होने वाले सफाई एवं सफाई कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मामलों पर नजर रखेगी। साथ ही शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने के बारे में भी समय-समय पर अपने विचार नगर निगम अधिकारियों एवं मेयर के सम्मुख रखेगी। कमेटी द्वारा सफाई कर्मचारियों के उत्थान के बारे में भी प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।

मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि इस कमेटी में वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस पार्षद ऊषा रानी, वार्ड नंबर 9 से जननायक जनता पार्टी के पार्षद राजेश कुमार और वार्ड नंबर 19 से निर्दलीय पार्षद परमजीत कौर को भी सम्मिलित किया गया है। सभी पार्षदों ने मेयर कुलभूषण गोयल का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!