पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों के लिए प्रदेश स्तरीय प्रबंधन समिति का गठन किया है। इस कमेटी में पंचकूला के मेयर और भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक कुलभूषण गोयल को भी सम्मिलित किया गया है।

कुलभूषण गोयल ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वाह किया जाएगा। प्रदेश में जब भी नगर परिषद और पालिकाओं के चुनाव होंगे, तो हर जिले में बेहतरीन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा और बड़ी जीत दर्ज की जाएगी।

इस समिति में प्रदेश के मंत्री मूलचंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कविता जैन, मनीष ग्रोवर, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल कौशिक, सांसद संजय भाटिया, जींद से जवाहर सैनी, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के सह संयोजक देवेंद्र चौधरी, अनिल यादव और चरखी दादरी से संजय छपारिया को शामिल किया गया है।

error: Content is protected !!