कांग्रेस जमाने की स्वीकृत व शुरू किये गए विकास प्रोजेक्टस सात साल में पूरे क्यों नही हुए ? विद्रोही

केन्द्र एवं राज्य दोनो में भाजपा की कथित डबल इंजन सरकार होने पर भी दक्षिणी हरियाणा की विभिन्न विकास परियोजनाओं को अभी तक शुरू क्यों नही किया या कछुआ गति से सात साल से निर्माण कार्य क्यों हो रहा है

18 जुलाई 2021 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने आरोप लगाया कि भाजपा खट्टर सरकार के मंत्री दक्षिणी हरियाणा में विकास मामले में हो रहे भेदभाव, घोषित प्रोजेक्टस में हो रही निर्माण की अनावश्यक देरी का ठीकरा अप्रत्यक्ष रूप से आमजनों पर फोड़कर अपनी जवाबदेही व नाकामी पर पर्दा डालने का कुप्रयास कर रहे है। विद्रोही ने मनेठी-माजरा एम्स के संदर्भ में स्थानीय मंत्री का कहना है कि सरकार तो बिना किन्तु-परंतु एम्स निर्माण करने को उत्सुक है, पर जो भी देरी हो रही है वह कुछ किसानों द्वारा पोर्टल पर जमीन देने में देरी के कारण हो रही है। सवाल उठता है कि यदि भाजपा सरकार व उसके मंत्री-संतरी दक्षिणी हरियाणा में विकास के प्रति इतने ही प्रतिबद्ध है तो विगत छह सालों से मनेठी एम्स के संदर्भ में खट्टर सरकार बार-बार भिन्न-भिन्न बोलिया बोलकर अपना स्टैंड बदलती क्यों रही है? यदि संघी सरकार दक्षिणी हरियाणा के विकास के प्रति इतनी प्रतिबद्ध है तो दो लोकसभा व दो विधानसभा आम चुनावों में भाजपा को मिली एकतरफा जीत व केन्द्र एवं राज्य दोनो में भाजपा की कथित डबल इंजन सरकार होने पर भी दक्षिणी हरियाणा की विभिन्न विकास परियोजनाओं को अभी तक शुरू क्यों नही किया या कछुआ गति से सात साल से निर्माण कार्य क्यों हो रहा है कि वे पूरा होने का नाम ही नही ले रही। 

विद्रोही ने सवाल किया कि सात साल से रक्षा विश्वविद्यालय बिनौला में निर्माण के नाम पर एक ईंट तक क्यों नही लगी? माजरा श्योराज का 2014 के बजट में स्वीकृत मेडिकल कालेज ठंडे बस्ते में क्यों है? विगत सात साल से सैनिक स्कूल गोठडा-पाली व महिला रीजनल सैंटर कृष्ण नगर का भवन बन क्यों नही हो रहा? पांच साल से रेवाड़ी के ब्यायज कालेज का भवन निर्माण शुरू करने से भाजपा खट्टर सरकार को किसने रोका है? छह साल से नारनौल का मल्टी स्पेशयलिटी हब का निर्माण शुरू क्यों नही हुआ? इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर व केन्द्रीय विश्वविद्यालय पाली-महेन्द्रगढ़ का विकास विगत सालों से क्यों नही हो रहा? दोनो विश्वविद्यालय वहीं के वहीं क्यों खड़े है जहां कांग्रेस की सरकार छोड़कर गई थी। रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, गुरूग्राम जिले की कांग्रेस जमाने की स्वीकृत व शुरू किये गए विकास प्रोजेक्टस सात साल में पूरे क्यों नही हुए? 

विद्रोही ने पूछा कि कांग्रेस-यूपीए राज में शुरू किये गए या स्वीकृत रेल फ्रेेट कोरिडोर व विभिन्न हाईवे परियोजनाओं के अलावा किसी अन्य विकास परियोजनाओं पर प्रतिबद्धता से काम क्यों नही हो पा रहा। दक्षिणी हरियाणा में रेल व सड़क परियोजनाओं पर काम इसलिए हो रहा है, क्यों ये दक्षिणी हरियाणा से सम्बन्धित न होकर विभिन्न राज्यों की साझी परियोजनाएं है जिन पर यदि काम नही होगा तो पूरा प्रोजेक्ट रूक जायेगा व इसका देशव्यापी असर होगा। इस मजबूरी में रेल व सड़क परियोजनाओं पर काम हो रहा है वरना भाजपा-संघी सरकार की नियत दक्षिणी हरियाणा के प्रति पूर्वाग्रह व भेदभावपूर्ण है। विद्रोही ने कहा कि जुमलेबाजी करके, लोगों को भावनात्मक रूप से ठगा तो जा रहा है, लेकिन जमीनी धरातल पर कुछ नही हो रहा। वहीं भाजपा-संघी सरकार में केन्द्र या राज्य के मंत्री केवल कठपुतलियां है। यहां से निर्वाचित भाजपा सांसद व विधायकों की हैसियत संघी सरकार में गुलामी जैसी है। 

You May Have Missed

error: Content is protected !!