तीन दिवसीय औषधीय पौधारोपण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी,पंचकुला के मां चण्डी मंडल सेक्टर 11 के शक्ति केन्द्र प्रमुख डा0 विनोद पंकज के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय औषधीय पौधारोपण अभियान  सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस पौधारोपण अभियान का मुख्य उद्देश्य सेक्टर  11,पंचकुला के पार्क 75,86,88 में आवश्यकता अनुरूप आंवला,तुलसी,गिलोय,अश्वग॔धा, हरसिंगार,जामुन इत्यादि का पौधारोपण करना था। पौधारोपण भाजपा के जिलाध्यक्ष  अजय शर्मा, मां चंडी मंडल के अध्यक्ष सर्व  संदीप यादव ,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष वैशाली कांसल की प्रेरणा व सहयोग से हुआ। इस अवसर पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केन्द्र प्रमुख और   भारतीय नमो संघ,पंचकूला के जिलाध्यक्ष डा0विनोद पंकज ने कहा कि धरती मां की गोद हरियाली से परिपूर्ण रहे यह हम सब का कर्तव्य है। इससे पितृऋण से तो मुक्ति तो मिलती ही है साथ ही पर्यावरण संरक्षण एंव जल संचयन भी होता है ।

इस तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान में  भाजपा कार्यक्रम में सैक्टर  11 के बूथ 85 के महासचिव नरेंद्र गोयल,बूथ 86 के उपाध्यक्ष अश्विनी नरेश,महासचिव इन्द्रजीत राठौर, महिला प्रमुख मंजु बंसल, डा0 कपिला शर्मा,वरूण वशिष्ठ, उषा जौली,स्नेह गुप्ता,सारिका बंसल,महिमा नरेश,खुशी नरेश, शौर्य, कमलेश,कैलाश तथा बूथ 88 से बूथ अध्यक्ष मंजु गुप्ता,डा0आरःसी तनेजा,डा सुमन तनेजा,मैनेजर के:के:गुप्ता,बलदेव राज सलौत्रा,सरोज अग्रवाल,सुनीता गोयल, कंचन,सुमन,शालू अतिरिक्त भारतीय नमो संघ के पदाधिकारी व अनेक गणमान्य सेक्टर निवासी भी उपस्थित थे। इस पौधारोपण कार्यक्रम की सफलता पर बधाई संदेश भेजकर भारतीय नमो संघ के हरियाणा राज्य  अध्यक्ष  केःआरःकुलदीप ने शुभ कामनाएं दी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!