डाक्टर्स दिवस पर प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर आइएमए के डाक्टर्स को सम्मानित किया

भिवानी/मुकेश वत्स

 राष्ट्रीय डाक्टर्स दिवस पर आइएमए हरियाणा कार्यकारिणी को अनेकों संस्थाओं ने सम्मानित किया। लायंस क्लब भिवानी सुरभि, अंतरराष्ट्रीय मानवधिकार कौंसिल, लिटिल हार्ट स्कूल ग्रुप, भिवानी पब्लिक स्कूल, लायंस क्लब भिवानी सिटी, नटराज कला मंच, जेबी केमिकल फार्मा कम्पनी, भिवानी सिटीजन फोरम संस्थाओं ने डाक्टर्स को सम्मानित किया। लिटिल हार्ट स्कूल शिवनगर, भिवानी पब्लिक स्कूल, वन्दना अस्पताल व हुडा पार्क में भव्य कार्यक्रम का आयोजन सम्बंधित संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित किया गया ।

हरियाणा आइएमए के प्रधान डाक्टर करन पूनिया की अगुवाई में आइएमए चिकित्सकों ने हुडा पार्क में पौधरोपण किया। सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में आइएमए हरियाणा के अध्यक्ष डाक्टर करन पूनिया, सचिव डाक्टर मुकेश पंवार, महिला राज्य अध्यक्षा डाक्टर वन्दना पूनिया, सचिव डाक्टर अनिता पंवार, विशेषज्ञ संघ के अध्यक्ष डाक्टर नरेंद्र तनेजा, सचिव डाक्टर संजय सिंगला, कार्यकारिणी सदस्य डाक्टर रमेश खासा, डाक्टर अनिल खंडेलवाल, डाक्टर लवकेश रोहिल्ला शामिल थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!