किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही कांग्रेस – प्रवीण आत्रेय

पंचकूला। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का किसान हितैषी दिखने का ढोंग ठीक वैसा है कि “नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली”।

प्रवीण आत्रेय ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जो स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लगभग आठ साल अपने पांव के नीचे दबाकर बैठी रही। किसानों से झूठ बोलते रहे परन्तु रिपोर्ट को लागू नहीं किया। मोदी जी ने देश की सत्ता संभालते ही रिपोर्ट को लागू किया।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसने सत्ता में रहते कभी भी बाजरा, सरसों, मक्का तथा अन्य मोटे अनाज को एम एस पी पर नहीं ख़रीदा। वर्तमान हरियाणा सरकार धान और गेहूं के अलावा अन्य नौ फसलों को एम एस पी पर खरीद रही है। वर्तमान हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए नई नई योजनाएं लाकर यह साबित किया है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसान हितैषी है। क्यों कि मनोहर लाल स्वयं एक छोटे किसान है। जो मात्र 3 एकड़ के किसान होने के कारण किसानों की समस्याओं को अच्छी तरह जानते है। कृषि बजट में हर साल बढ़ौतरी की गई। पिछले कृषि बजट में तो बढ़ौतरी 21% से ज्यादा थी।

प्रवीण आत्रेय ने कहा कि पहले की कांग्रेस सरकार लगातार किसानों से फ़सल मुआवजा बढ़ा कर दस हज़ार प्रति एकड़ करने का झूठा वायदा करती रही परन्तु कभी भी छः हज़ार प्रति एकड़ से ज्यादा नहीं दिया। परन्तु वर्तमान मनोहर सरकार ने किसानों को मिलने वाला मुआवजा बढ़ाकर बारह हज़ार प्रति एकड़ किया।

प्रवीण आत्रेय ने कहा कि मनोहर सरकार के कार्यकाल में हरियाणा के गन्ना किसान को 350 रु प्रति क्विंटल मिल रहा है जो देश में सबसे ज्यादा है। परन्तु पड़ोसी कांग्रेस शासित प्रदेश पंजाब में मात्र 320 रु प्रति क्विंटल है। पंजाब में कांग्रेसियों की जुबान क्यों बंद हो जाती है।प्रवीण आत्रेय ने कुमारी शैलजा से सवाल पूछा कि हरियाणा सरकार बाजरा 2150 रु प्रति क्विंटल एम एस पी पर खरीद रही थी परन्तु कांग्रेस शासित राजस्थान में किसान अपना बाजरा 1000 – 1100रु प्रति क्विंटल पर बेचने को विवश था तब आपका किसान प्रेम शांत क्यों था।

प्रवीण आत्रेय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर बैठा रखा है इसलिए यह ढोंगी पार्टी किसान का चोला पहनकर प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है। परन्तु प्रदेश का किसान इनके कुत्सित इरादों को कामयाब नहीं होने देगा।

You May Have Missed

error: Content is protected !!