विचार गोष्ठी के बाद मटका फोड़ प्रदर्शन व फूँका जनस्वास्थ्य मंत्री का पुतला

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

27 जून,गांधी नगर वार्ड 2 में रविवार को आयोजित की गई विचार गोष्ठी के बाद गांधी नगर की महिलाओं ने मटका फोड़ प्रदर्शन करते हुए जनस्वास्थ्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका।

गांधी नगर की अग्रसेन धरमशाला मे रविवार को पानी व सीवार की समस्याओं को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में निवर्तमान पार्षद रवींद्र सिंह गुप्ता, रेखराज देवसरिया, कैलाश रिटोलिया, सुरेश एरण, सत्या बहन, सुरेश चेतनपुरिया, फुलपती देवी, गोपाल मित्तल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पानी व सीवर दोनों मूलभूत आवश्यकताऐं हैं। इन दोनों आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रशासन गंभीर नहीं है। इसलिए हमें अपना हक लेने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री व जनस्वास्थ्य मंत्री को फीलगुड करवाने वालों ने घेर रखा है, उन तक सच्चाई व जनता की आवाज शायद नहीं पहुँच पाती। इसलिए जनता परेशान है और अपने आप को ठगा सा व अहसाय महसूस कर रही है।

विचार गोष्ठी के बारे मे निवर्तमान पार्षद महेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में प्रशासन व सरकार की अनदेखी के चलते नींदा प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही अधिकारियों व प्रशासन के पास जाकर अपना समय बर्बाद न करने बारे भी सहमति व्यक्त की गई। साथ ही विधायक, चेयरमैन, भाजपा जिला अध्यक्ष के माध्यम से बैठक में पास किए गए मांग पत्र को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने पर सहमति व्यक्त की गई। विचार गोष्ठी में यह भी प्रस्ताव पास किया गया की जब तक पानी व सीवर की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक हर रविवार को महिलाओं द्वारा मटका फोड़ प्रदर्शन किया जाएगा व जनस्वास्थ्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूँका जाएगा।

विचार गोष्ठी में रमेश चेतनपुरिया, संतोष गोयल, गोपाल मित्तल, जयभगवान ऐरण, सुनील श्रीवास्तव, राकेश आनंद, देविद्याल बिरोहड़िया, कृष्ण कुमार, फूलपती देवी, बबीता, सावित्री देवी, रोशनी देवी, रीना, मुन्नी देवी, शीला देवी, सुनीता, इंद्रवती, राजो, सुशीला देवी, शारदा, सरोज, मंजु, कृष्णा देवी, कमलेश देवी, ललित शर्मा, अनंत उपाध्याय, अनिल मित्तल, विनोद कुमार, वेद प्रकाश, राजकुमार, रमन शर्मा, राहुल बंसल, आनंद कुमार, गौरव कुमार, सुमित, संजय, जयप्रकाश, पवन, सोनू, मुकेश, सुरेन्द्र आदि उपस्थित रहें। 

You May Have Missed

error: Content is protected !!