हिसार के डॉ रमेश यादव बी० एम० यू० के कुलपति नियुक्त

हिसार, 21 जून।  मनमोहन शर्मा

हिसार की फ्रेंड्स कालोनी निवासी डॉ रमेश कुमार यादव बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक के नए कुलपति नियुक्त किये गए हैं। यह नियुक्ति बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक के कुलाधिपति, अलवर लोकसभा क्षेत्र के  भाजपा सांसद व वर्तमान गद्दीनशीन महंत मठ अस्थल बोहर, रोहतक महंत बालकनाथ योगी द्वारा की गई है।

 इससे पहले डॉ यादव हरियाणा किसान व कृषि लागत मूल्य आयोग के चैयरमैन, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के मेंबर व हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में प्रोफेसर रहे है। वर्तमान में वे केंद्रीय विश्वविद्यालय सिक्किम में भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रतिनिधि भी है। वे अभाविप हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष व विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके है। उनकी पी०एच०डी० तक की पढ़ाई एच० ए० यू० हिसार से ही हुई है। वे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक है और उनके बहुत से रिसर्च पेपर अंतरराष्ट्रीय स्तर के जर्नल में प्रकाशित हुए है। उन्होंने सोमवार को विश्वविद्यालय में नए कुलपति का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 

मूल रूप से रेवाडी जिले के नांगल पठानी गांव में जन्मे डॉ रमेश यादव ने प्रारंभिक शिक्षा गांव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटूसाना से पूरी की। इसके बाद एच० ए० यू० हिसार से ही स्नातक,स्नातकोत्तर व पी० एच० डी० की डिग्री हासिल की है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!