गुडग़ांव, 20 जून – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौलताबाद में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 के अभ्यास का आज तीसरा दिन था। जिसे लेकर विद्यालय के सभी कर्मचारियों में बङा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के शारीरिक प्रक्षिशण शिक्षक जे. पी. कटारिया ने सभी को योगाभ्यास करवाया।

डॉक्टर नितिका शर्मा ने यह बताया कि इस योग शिविर को लेकर विद्यालय शिक्षकों में एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिला। इस योगाभ्यास कार्यक्रम में विद्यालय की प्राध्यापिका अंजू प्रुथी जी अपना पूर्ण सहयोग दे रही हैं। आज अभ्यार्थियों की संख्या 40 से ज्यादा रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ शान्तिपाठ व समापन कामिनी मैडम के योग गीत से हुआ।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रातःकालीन 07 बजे मनाया जाएगा।

error: Content is protected !!