फरुखनगर मे सामाजिक संस्था सेवा भारत हरियाणा के सदस्य सक्रिय. प्रतिबंध में ढिलाई के बाद लोग सामान्य जीवन की ओर लौट रहे

फतह सिंह उजाला
पटौदी ।
   फरुखनगर मे सामाजिक संस्था सेवा भारत हरियाणा के सदस्य शहर के गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता में जुटे हुए हैं। संस्था के सदस्यों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नगर के विभिन्न वार्डों में घूम-घूमकर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों तक सुखा राशन मदद के रूप मे पहुंचाया है। सेवा भारत (हरियाणा) फरुखनगर की संयोजक शीबा बेन ने बताया कि संस्था के सदस्य  कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की सहायता कर रहे हैं।  इसी क्रम में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों तक राशन के रुप मे आटा, चावल, चीनी, तेल, दाल ओर मसाला पहुंचाया है।

उन्होंने ने बताया कि शहर में संक्रमण कम होने और प्रतिबंध में ढिलाई के बाद लोग सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस दौरान मास्क, शारीरिक दूरी और हाथों की नियमित अंतराल पर सफाई जैसे नियमों का कड़ाई से पालन जरूरी है। सेवा कार्य के दौरान संस्था के सदस्य लोगों तक पहुंच कर आवश्यक सावधानियों का पालन करने का सुझाव दे रहे हैं। जिससे भविष्य में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। संस्था की संयोजक शीबा बेन के नेतृत्व मे शमा बेन, निशा बेन, सुमन, दीपिका एवं भारती आदि ने जरूरतमंदों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण किया है। लॉकडाउन के शिथिल होने के बाद शहर में भीड़ और लापरवाही बढ़ी है जो एक नये खतरे की ओर संकेत करती है। ब्लैक फंगस और महामारी के अन्य रूपों के आगमन से मानव जीवन और स्वास्थ्य पर खतरा कई गुना बढ़ गया है। सेवा भारत के सदस्य  लोगों से आवश्यक सुरक्षा उपायों को अपनाते हुए अपने दिनचर्या के कार्यो को पूरा करने का अनुरोध कर रहे हैं

error: Content is protected !!