भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक जुमले उछालकर लोगों को ठगने में उस्ताद है : विद्रोही

रेवाड़ी, 15 जून 2021 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता वेदप्रकाश ने प्रदेश के कृषि मंत्री के इस दावे को जुमला बताया कि इस वर्ष भाजपा-जजपा खट्टर सरकार दक्षिणी हरियाणा सहित प्रदेश की एक लाख एकड़ भूमि में खरीफ फसल के रूप में बाजरा, मूंग, उड़द की खेती करके जमीन को ठीक करेगी। विद्रोही ने कहा कि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक जुमले उछालकर लोगों को ठगने में उस्ताद है। बिना कुछ करे-धरे व्यर्थ की गाल बजाई करके किसानों के साथ धोखाधड़ी करते रहते है।

दक्षिणी हरियाणा में सैकड़ों वर्षो से खरीफ फसल में बाजरा, मंूंग की खेती होती आ रही है। पूरे प्रदेश में दक्षिणी हरियाणा ही सबसे बड़ा बाजरा उत्पादक क्षेत्र है और बाजरा इस क्षेत्र की मुख्य फसल में शामिल है। मूंग की फसल भी सबसे अधिक इसी क्षेत्र में होती है। कम उत्पादन व सुविधाओं के अभाव में किसान मंूग व उडद की फसलों को कम बोता है, पर दालों के भाव बढऩे के बाद इस क्षेत्र में मूंग व उड़द की खेती का रूझान बढ़ा है। 

विद्रोही ने सवाल किया कि हरियाणा के कृषि मंत्री खरीफ फसलों के रूप में बाजरा, मूंग व उड़द की खेती को बढ़ावा देने का जुमला उछालकर कौनसी एक लाख एकड़ कथित खरीफ भूमि को ठीक करना चाहते है? क्या दक्षिणी हरियाणा में बाजरा, मंूग, उड़द की खेती वर्ष 2014 से ही शुरू हुई है? इससे पहले क्या खरीफ फसलों के रूप में दक्षिणी हरियाणा के किसान धान, कपास, गन्ने की खेती करते थे? क्या भाजपा ने ही दक्षिणी हरियाणा में बाजरा, मूंग व उड़द की खेती करना सिखाया है?

विद्रोही ने कहा कि इसी तरह मुख्यमंत्री, मंत्री, भाजपा सांसद, विधायक दक्षिणी हरियाणा को ज्यादा नहरी पानी देने का राग अलापते है, पर जमीनी हकीकत यह है कि खट्टर सरकार इस क्षेत्र को इतना भी नहरी पानी नही देती है कि पूरे माह लोगों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति की जा सके। जब दक्षिणी हरियाणा में हर माह 15 दिन से 17 दिन तक पेयजल की राशनिंग होती है, एक दिन छोड़कर एक दिन पीने का पानी सप्लाई होता है तो ऐसी स्थिति में ज्यादा नहरी पानी देने का दावा जुमला व धोखाधड़ी नही तो क्या है?

विद्रोही ने कहा कि चाहे विकास का मामला हो या खेती के विकास का या पानी का मामला हो, भाजपा खट्टर सरकार दक्षिणी हरियाणा से ना केवल राजनीतिक रूप से भेदभावपूर्ण सौतेला व्यवहार कर रही है अपितु जुमलेबाजी करके पूरे क्षेत्र के साथ धोखाधड़ी करके ठग भी रही है। 

You May Have Missed

error: Content is protected !!