भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। विश्व पर्यावरण दिवस पर गांव गहली में सती माता मंदिर के पास जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सिकंदर गहली के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर माता मंदिर के पास वट का पौधा लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जाट महासभा प्रधान विजय पाल एडवोकेट ने कहा कि वन संपदा के महत्व व संरक्षण के लिए प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है। पेड़-पौधे हमारे जीवनदाता हैं। पेड़ हर साल करीब 700 ग्राम ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए पेड़-पौधों का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है।

 जजपा नेता सिकंदर गहली ने बताया कि सती माता मंदिर पर बने जोहड़ का शीघ्र ही सौंदर्यकरण किया जाएगा। इसके तहत जोहड़ पर पौधारोपण किया जाएगा। पेड़ पर्यावरण को शुद्ध बनाते हैं। पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के आसपास हरे और छायादार पेड़ होते हैं तो मनुष्य में सकारात्मक ऊर्जा का उत्सर्जन होता है, जिससे वह खुशी एवं हरियाली का अनुभव करता है। पेड़-पोधे पर्यावरण का अनमोल प्राकृतिक संसाधन हैं। इसलिए कहा जाता है कि जो लोग पेड़-पौधों के आसपास रहते हैं, वह ज्यादा तंदुरुस्त होते हैं। उनके साथ पर्यावरण संरक्षक शिक्षक धर्मसिंह मौजृूद थे और उन द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान की सराहना की। सिकंदर ग्रहली ने बताया कि जहां-जहां इनकी ड्यूटी होती है, वहां उन स्कूलों में पेड़-पौधे लगाते हैं और उस स्कूल व गांव को हरा-भरा कर देते हैं। आजकल इनकी ड्यूटी दूलोठ अहीर स्कूल में लगी हुई है और वहां पर भी इन द्वारा पेड़-पौधे लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर शिक्षक एवं पर्यावरण प्रेमी धर्मसिंह ने सभी लोगों से हर वर्ष एक पौधा लगाने की अपील की और कहा कि जीवन में सभी लेोगों को हर साल कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। 

इस अवसर पर उत्तम सिंह बडेसरा, रामफल फौजी, संदीप बडेसरा, देवेंद्र जखराना, राहुल बडेसरा, राजबीर बडेसरा, मौलिक तंवर आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!