कोरोना महामारी के प्रकोप से बचने के लिये 31 दिवसीय यज्ञ शुरू

आचार्य माईजी महाराज ने यज्ञ में डाली प्रथम आहुति

भिवानी/मुकेश वत्स  

नगर की गम फैक्टरी के पीछे एमसी कालोनी स्थित त्रिवेणी आश्रम में पांच धूनी तपस्या कर रहे महंत ओमनाथ महाराज ने 31 दिवसीय तपस्या के 10 दिन पूरे किये। दसवें दिन महंत ओमनाथ महाराज ने तपस्या के साथ-साथ 21 दिवसीय महामारी निवारण यज्ञ भी प्रारम्भ किया है। इस यज्ञ में आचार्य हर्ष भट्ट शास्त्री ने यज्ञ प्रारम्भ करवाया। इस यज्ञ में श्री कुसुमेश्वर महादेव मंदिर के महंत आचार्य माईजी महाराज ने प्रथम आहुति डाली।

उन्होंने बताया कि यह यज्ञ गऊमाता के गोबर के उपलों से किया जा रहा है। यज्ञ कुंड की मिट्टी पानी की बजाय गऊ मूत्र से तैयार की गई। आचार्य माईजी महाराज ने कहा कि इस यज्ञ का वर्तमान समय में, जब कोरोना महामारी का विश्व पर पूरा प्रकोप है, विशेष महत्व है। यज्ञ का धर्म के साथ-साथ अपना वैज्ञानिक आधार भी है। यज्ञ के पवित्र धूएं से वायु में आक्सीजन की मात्रा स्वत: ही बढ़ जाती है और पर्यावरण वायुदोष से मुक्त हो जाता है। आचार्यश्री ने बताया कि इस यज्ञ से हम देवताओं का आह्वान कर विश्व को कोरोना महामारी के बचाव से प्रार्थना करेंगे। इस अवसर पर महाराज विष्णुनाथ और सभ्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष धमेन्द्र अंगिरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!