हरियाणा सरकार ने सोशल जस्टिस एवं इम्पॉवरमेंट विभाग में हरियाणा राज्य सोशल वैल्फेयर बोर्ड के सदस्यों की नियुक्तियां की है। सरकार की तरफ से इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस में आठ अलग अलग सदस्यों की नियुक्तियां की गई है।

हरियाणा सरकार ने चऱखी दादरी से डॉ. बलवान सिंह सांगवान, करनाल से सुरेंद्र गर्ग, रोहतक से सुनील फौगाट, रेवाड़ी से इंद्रपाल, महेंद्रगढ़ से सुरेश शर्मा, पलवल से भगत सिंह बैनीवाल, सिरसा से सरोज डूडी और अंबाला से दलजीत बच्चई को सदस्य नियुक्त किया है।

रोहतक के गांव भालौठ निवासी सुनील फौगाट को हरियाणा सरकार के सोशल जस्टिस एवं इम्पॉवरमेंट विभाग द्वारा हरियाणा राज्य सोशल वैलफेयर बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस आशय की जानकारी सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा द्वारा जारी अधिसूचना से मिली है।

error: Content is protected !!