आंदोलन भी जारी रखेंगे, कोरोना से बचाव भी करेंगे

किसान आंदोलन का 147वां दिन | संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 115वां दिन |

गुरुग्राम। दिनांक21.04.2021 – संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 147वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।उन्होने बताया के धरना स्थल को प्रतिदिन सैनीटाइज किया जाता है तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जाता है।

डॉक्टर धर्मबीर राठी ने धरने को संबोधित करते हुए कोरोना से बचाव के लिए सावधानियों की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि सभी को मास्क लगाना चाहिए और उसके इस्तेमाल को बढ़ावा देना चाहिए।

धरने को संबोधित करते हुए बलवान सिंह दहिया ने कहा कि सभी को सामाजिक एकता बनाए रखते हुए दो गज की शारीरिक दूरी बनाए रखनी चाहिए।उन्होंने कहा कि कोविड-19 के लक्षण दिखने पर तुरंत मेडिकल जाँच करवानी चाहिए तथा सभी सावधानियां बरतते हुए अपना इलाज करवाना चाहिए।

आज धरने पर बैठने वालों में ईश्वर सिंह पातली,नवनीत रोजखेडा,मनोज झाड़सा,सतीश कुमार कादीपुर,तनवीर अहमद,पंजाब सिंह,फूल कुमार,मनीष मक्कड़,कमलदीप,आकाशदीप,धर्मवीर झाड़सा,मिरगया मुक़ाम,योगेन्द्र सिंह समसपुर,योगेश्वर दहिया तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए।

You May Have Missed