26 तक पेश किए जा सकते हैं दावे व आपत्ति

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल । नगर पालिका मंडीअटेली, महेंद्रगढ़ व नांगल चौधरी की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन हो चुका है। कोई भी नागरिक 26 अप्रैल तक प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए स्थानों पर अपने दावे व आपत्तियां प्रस्तुत कर सकता है।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा द्वारा जारी अधिसूचना के निर्देशानुसार नगर पालिका मंडीअटेली, महेंद्रगढ़ व नांगल चौधरी के सभी वार्डों की मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन हो चुका है। अब इस सूची के संबंध में अगर किसी नागरिक को आपत्ति है तो वह अपने संबंधित तहसील कार्यालय में स्थापित मतदाता सूचना एवं संग्रह केंद्र व नगर पालिका कार्यालय में जाकर अपना दावा पेश कर सकता है।

उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए पुनरीक्षण अधिकारी मंडीअटेली नगर पालिका व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को लगाया गया है। इसी प्रकार महेंद्रगढ़ में पुनरीक्षण अधिकारी नगर पालिका व एसडीएम महेंद्रगढ़ को लगाया गया है। नांगल चौधरी में पुनरीक्षण अधिकारी नांगल चौधरी नगर पालिका व जिला राजस्व अधिकारी को लगाया गया है। इन्हीं की देखरेख में दावे व आपत्तियों को एकत्रित किया जाएगा।

मंडी अटेली मतदाता सूचियों की प्रतियां इन स्थानों पर आम जनता के निरीक्षण के लिए निशुल्क रहेंगी उपलब्ध डीसी अजय कुमार ने बताया कि अगर कोई नागरिक इस प्रारंभिक मतदाता सूची का अवलोकन करना चाहता है तो वह उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम कार्यालय नारनौल, पुनरीक्षण अधिकारी नगर पालिका एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नारनौल, नगर पालिका कार्यालय मंडीअटेली, तहसील कार्यालय मंडीअटेली तथा सभी स्थापित मतदाता सूचना एवं संग्रह केंद्र में जाकर अवलोकन कर सकता है।

महेंद्रगढ़ मतदाता सूचियों की प्रतियां इन स्थानों पर आम जनता के निरीक्षण के लिए निशुल्क रहेंगी उपलब्ध डीसी अजय कुमार ने बताया कि अगर कोई नागरिक इस प्रारंभिक मतदाता सूची का अवलोकन करना चाहता है तो वह उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम कार्यालय महेंद्रगढ़, नगर पालिका कार्यालय महेंद्रगढ़, तहसील कार्यालय महेंद्रगढ़ तथा सभी स्थापित मतदाता सूचना एवं संग्रह केंद्र में जाकर अवलोकन कर सकता है।

नांगल चौधरी मतदाता सूचियों की प्रतियां इन स्थानों पर आम जनता के निरीक्षण के लिए निशुल्क रहेंगी उपलब्ध
 डीसी अजय कुमार ने बताया कि अगर कोई नागरिक इस प्रारंभिक मतदाता सूची का अवलोकन करना चाहता है तो वह उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम कार्यालय नारनौल, पुनरीक्षण अधिकारी नांगल चौधरी नगर पालिका एवं जिला राजस्व अधिकारी नारनौल, नगर पालिका कार्यालय नांगल चौधरी, तहसील कार्यालय नांगल चौधरी तथा सभी स्थापित मतदाता सूचना एवं संग्रह केंद्र में जाकर अवलोकन कर सकता है।

error: Content is protected !!