किसान आंदोलन का 141वां दिन | संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 109वां दिन |

गुरुग्राम। दिनांक15.04.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 141वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि एक तरफ़ सरकार किसानों को मंडियों में सभी सुविधाएँ देने का प्रचार कर रही है तथा किसानों कि आय दोगुना करने का प्रचार कर रही है दूसरी तरफ़ किसानों के लिए मंडियों में कोई भी सुविधाएँ नहीं है।मंडियों में काफ़ी मात्रा में गेहूं आया हुआ है लेकिन उसका उठान नहीं हो रहा है और किसान परेशान है।

धरने को संबोधित करते हुए आर एस राठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पाँच राज्यों के चुनाव में व्यस्त हैं तथा बड़ी बड़ी रैलियां कर रहे हैं और दूसरी तरफ़ रात को दो गज की दूरी का संदेश देते हैं। उन्होने कहा कि सरकार ने दोहरी नीति अपनायी हुई है। उन्होने कहा कि सरकार सत्ता के लालच में किसानों से बात नहीं कर रही है।उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है।उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

आज धरने पर बैठने वालों में जयप्रकाश रेहडू,रोहतास बेदी,अनिल पंवार,नवनीत रोजखेडा,मनोज झाड़सा,अरुण शर्मा एडवोकेट,राजबीर कटारिया, कमलदीप गौड,परमवीर कटारिया एडवोकेट,मुकेश डागर,जितेन्द्र कौशिक एडवोकेट,योगेन्द्र सिंह समसपुर,सतीश कुमार कादीपुर,पंजाब सिंह,कमलजीत सिंह,तनवीर अहमद,मनीष मक्कड़,रेखा यादव,मिरगया मुक़ाम,मुकेश यादव,आकाशदीप, धर्मवीर झाड़सा,इन्द्रजीत सिंह,शिव कुमार,बलबीर सिंह,बलकेश बाल तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए।

error: Content is protected !!