डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया नमन।
किसान आंदोलन का 140वां दिन | संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 108वां दिन |

गुरुग्राम। दिनांक14.04.2021 – डॉक्टर भीमराव राव अंबेडकर ने समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों की दशा सुधारने के लिए काम किया लेकिन मौजूदा सरकार बना रही है किसान मज़दूर व ग़रीब आदमी के शोषण के क़ानून।

किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 140वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।धरना स्थल पर आज डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती मनायी गयी।इस अवसर पर सभी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको नमन किया।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर एक महान समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों की दशा सुधारने के लिए काम किया। लेकिन मौजूदा सरकार किसान मज़दूर ग़रीब व आम आदमी के शोषण के क़ानून बना रही है।उन्होंने कहा कि तीन काले कानूनों से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों का शोषण होगा।

बलवान सिंह दहिया ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के चरित्र से शिक्षा लेनी चाहिए।उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की एक ही सोच ही थी कि व्यक्ति शिक्षा से ही जीवन में आगे बढ़ सकता है।

डॉक्टर सारिका वर्मा ने धरने को संबोधित करते हुए बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमज़ोर कर रही है। उन्होने कहा कि सरकार ने तीनों काले क़ानून तानाशाही करके जनता पर थोपे हैं।

आज धरने पर बैठने वालों में अनिल पंवार,ईश्वर सिंह पातली,नवनीत रोजखेडा,मनोज झाड़सा,योगेन्द्र सिंह समसपुर,सतीश कुमार कादीपुर,आर सी हुड्डा,पंजाब सिंह,कमलजीत सिंह,धर्मवीर झाड़सा,मनीष मक्कड़,देवीका सिवाच, रेखा यादव,अनुष्का हुड्डा,तेजराम यादव,जय सिंह हुड्डा, राजकुमार पवार एडवोकेट,मुकेश यादव,आकाशदीप,मनोज कुमार झा,सोनू कुमार झा, ईश्वर,करण पाल सिंह,बलबीर सिंह,राजबीर सिंह चौधरी,अशोक कुमार तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए।

error: Content is protected !!