गुरुग्राम, 5 अप्रैल (अशोक): सामाजिक संस्था क्षत्रिय महासभा की बैठक का आयोजन लक्ष्मण विहार क्षेत्र स्थित संस्था के कार्यालय में संस्था के संस्थापक नंदकिशोर की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें संस्था के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। नंदकिशोर सैनी ने प्रदेश भाजपा से मांग की है कि प्रदेश में भाजपा की जो कार्यकारिणी बन रही है, उसमें सूर्यवंशी सैनी समाज के पूर्व विधायक डा. पवन सैनी को भी स्थान देकर समाज का सम्मान किया जाए। उनका कहना है कि डा. पवन सैनी जमीन से जुड़े नेता हैं।

उन्होंने छात्र संगठन एबीवीपी से अपना राजनैतिक जीवन शुरु किया था और सदैव पार्टी के हित में ही कार्य किया है। प्रदेश में सैनी समाज की आबादी करीब 12 प्रतिशत है। इसलिए डा. सैनी को कार्यकारिणी में समुचित पद दिया जाए। बैठक संस्था के महादेव सिंह कुशवाह, संतोख मौर्य, रोबिन शाक्य, मनोज कंबोज, संजय शाक्य, साहिल कंबोज, डीपी सैनी, रणधीर सिंह, पूनम सैनी, जीतमल पहलवान, श्याम सुंदर मौर्य, ओपी सैनी आदि भी शामिल रहे।

error: Content is protected !!