5 अप्रैल को FCI बचाओ दिवस मनाया जाएगा और देशभर में FCI के दफ्तरों का किया जाएगा घेराव।. गुरुग्राम में FCI दफ्तर प्लाट नम्बर 87,सेक्टर 18,उद्योग विहार,गुरुग्राम पर किया जायेगा धरना प्रदर्शन।

किसान आंदोलन का 130वां दिन | संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 98वां दिन |

गुरुग्राम। दिनांक04.04.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 130वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में बताया कि कृषि संबंधी तीन कानूनों और एमएसपी गारंटी को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 5 अप्रैल को FCI बचाओ दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत देशभर में FCI के दफ्तरों का सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक घेराव किया जाएगा। गुरुग्राम में FCI दफ्तर प्लाट नम्बर 87,सेक्टर 18,उद्योग विहार,गुरुग्राम पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

धरने को संबोधित करते हुए चौधरी संतोख सिंह ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की।

धरने को संबोधित करते हुए बीरू सरपंच ने कहा कि सरकार तानाशाही से किसानों की आवाज़ दबाना चाहती है।

धरने को संबोधित करते हुए बुजुर्ग किसान महासिंह ठाकरान ने कहा कि सरकार ने बुजुर्ग किसानों पर लाठी चार्ज करके सभी हदें पार कर दी है।

आज धरने पर बैठने वालों में जयप्रकाश रेहडू,अनिल पंवार,ऊषा सरोहा,नवनीत रोजखेडा,योगेंद्र सिंह समसपुर,विंग कमांडर एम एस मलिक,मनीष मक्कड़,हरि सिंह चौहान, तनवीर अहमद,महासिंह ठाकरान,दिलावर सिंह,दलीप सिंह ठाकरान,डॉक्टर धर्मबीर राठी,योगेश्वर दहिया,कमांडेंट सत्यवीर सिंह धौंचक,मनोज झाड़सा,सतीश कुमार कादीपुर,फूल कुमार,मेवा सिंह,आर सी हुड्डा,पंजाब सिंह,जय सिंह हुड्डा, रोहतास मान, सुखपाल यादव,राजेश गोस्वामी, रविंदर सिंह मान,मिरगया मुक़ाम,विजय लाकड़ा,रमेश दलाल,उम्मेद सिंह दहिया,इन्द्रजीत सिंह,कमलजीत सिंह,बिरेन्द्र सिंह कटारिया, दयानंद शर्मा,योगेश कुमार,सतवीर गुर्जर,मुकेश यादव,आकाश यादव,संजय कुमार सेन,धर्मवीर झाड़सा,ईश्वर सिंह पातली,अमित पंवार तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए।

error: Content is protected !!