राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गुरुग्राम में पंच प्रण सेमिनार का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंच प्रण भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी

राजा चौहान प्रथम, नेहा द्वितीय व कशिश केम तृतीय स्थान पर

प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार ने पंच प्रण को जीवन में अपनाने का किया आह्वान

गुरुग्राम, 18 दिसंबर- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम में आज पंच प्रण सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंच प्रण भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पंच प्रण के महत्व, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, अनुशासन, कर्तव्यबोध एवं समाजसेवा जैसे विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में राजा चौहान (द्वितीय वर्ष, ट्रेड—मोटर मैकेनिक) ने प्रथम स्थान, नेहा (प्रथम वर्ष, ट्रेड—ड्राफ्ट् मैन मैकेनिक) ने द्वितीय स्थान तथा कशिश केम (प्रथम वर्ष, ट्रेड—कोपा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार ने प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम, नैतिक मूल्यों एवं समाजसेवा की भावना का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पंच प्रण को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें