15 जनवरी के आसपास चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के संकेत – 7 राज्यों में चुनावी मुकाबले की तैयारियां शुरू –
दिल्ली – 23 नवंबर 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि पाँचों राज्यों की 690 सीटों पर वर्ष 2027 के पहले हिस्से में चुनाव अपेक्षित, गुजरात और हिमाचल प्रदेश को मिलाकर सात राज्यों में 940 सीटो पर चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत 7 राज्यों के चुनाव सियासी दिशा तय करेंगे।
वर्ष 2027 के पहले हिस्से में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के विधानसभा चुनाव देश की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। इन पाँच राज्यों की कुल 690 विधानसभा सीटों में से 403 अकेले उत्तर प्रदेश में हैं। पंजाब में 117, उत्तराखंड में 70, मणिपुर में 60 और गोवा में 40 सीटें हैं।
निर्वाचन आयोग के अभिलेखों के अनुसार मणिपुर, गोवा और पंजाब की विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च 2027 में पूरा होगा। उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल भी मार्च में और उत्तर प्रदेश विधानसभा का मई में समाप्त होगा। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 19 दिसंबर 2027 तक और हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2028 तक है। ऐसे में इन दोनों राज्यों के चुनाव वर्ष 2027 के उत्तरार्ध में अपेक्षित हैं।
बोर्ड परीक्षाओं और माघ मेले पर भी ध्यान –
7 राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 15 जनवरी के आसपास हो सकती है और मतदान 22 फरवरी के बाद शुरू हो सकता है। इन तारीखों की निर्वाचन आयोग से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनके अनुसार उत्तर प्रदेश में मतदान की तारीखें तय करते समय बोर्ड परीक्षाओं और प्रयागराज के माघ मेले की व्यवस्थाओं को भी ध्यान में रखना होगा।
मतदाता सूचियों की शुद्धता, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और सभी प्रत्याशियों को प्रचार का समान अवसर देने पर विशेष ध्यान दिया जाए। चुनाव की तैयारियाँ ऐसी हों कि अधिक से अधिक मतदाता निर्भय होकर मतदान कर सकें।








