डी.एड./डी.एल.एड. का परीक्षा परिणाम घोषित

भिवानी/मुकेश वत्स

 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित डी.एड./डी.एल.एड. प्रवेश-वर्ष 2015-17 (चतुर्थ सैमेस्टर, 2016-18, 2017-19, 2018-20 व प्रवेश वर्ष 2019-21 रि-अपीयर व विशेष अवसर परीक्षा मार्च-2021 का परिणाम आज गुरूवार को घोषित किया गया है। छात्र-अध्यापक परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वैबसाईट पर देख सकेंगे। ये परीक्षाएं 2 से 15 मार्च तक संचालित करवाई गई थी। इस परीक्षा में करीब 9,889 छात्र-अध्यापक प्रविष्ठ हुए थे।

बोर्ड अध्यक्ष प्रो0 जगबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डी.एड. प्रवेश वर्ष 2015 के चतुर्थ सैमेस्टर विशेष अवसर परीक्षा की पास प्रतिशतता 79.32 रही है। इस परीक्षा में कुल 324 छात्र-अध्यापक प्रविष्ठ हुए, जिनमें 257 उत्तीर्ण हुए हैं। इस अवसर पर बोर्ड उपाध्यक्ष वी.पी. यादव एवं सचिव राजीव प्रसाद उपस्थित रहे। इसी प्रकार डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2016 के प्रथम वर्ष विशेष अवसर परीक्षा की पास प्रतिशतता 79.77 रही है। इस परीक्षा में कुल 257 छात्र-अध्यापक प्रविष्ठ हुए, जिनमें 205 उत्तीर्ण हुए हंै तथा द्वितीय वर्ष की पास प्रतिशतता 71.74 रही है।  इस परीक्षा में कुल 821 छात्र-अध्यापक प्रविष्ठ हुए, जिनमें 589 उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने आगे बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2017 के प्रथम वर्ष विशेष अवसर परीक्षा की पास प्रतिशतता 83.80 रही है।  इस परीक्षा में कुल 321 छात्र-अध्यापक प्रविष्ठ हुए, जिनमें 269 उत्तीर्ण हुए हैं तथा द्वितीय वर्ष की पास प्रतिशतता 76.95 रही है।  इस परीक्षा में कुल 269 छात्र-अध्यापक प्रविष्ठ हुए, जिनमें 207 उत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2018 के प्रथम वर्ष विशेष अवसर परीक्षा की पास प्रतिशतता 60.59 रही है।  इस परीक्षा में कुल 883 छात्र-अध्यापक प्रविष्ठ हुए, जिनमें 535 उत्तीर्ण हुए हैं तथा द्वितीय वर्ष रि-अपीयर परीक्षा की पास प्रतिशतता 80.34 रही है।  इस परीक्षा में कुल 2,116 छात्र-अध्यापक प्रविष्ठ हुए, जिनमें 1,700 उत्तीर्ण हुए हैं।

उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2019 के प्रथम वर्ष रि-अपीयर परीक्षा की पास प्रतिशतता 57.92 रही है। इस परीक्षा में कुल 4,898 छात्र-अध्यापक प्रविष्ठ हुए, जिनमें 2,837 उत्तीर्ण हुए हैं।

You May Have Missed

error: Content is protected !!