अंखड भारत माता मंदिर निर्माण संकल्प यज्ञ में आरएसएस की इंद्रेश कुमार व उपायुक्त आर्य ने डाली पूर्णाहुति

भिवानी/धामु  

आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत माता मंदिर का निर्माण न केवल मात्र कोई भवन या ईमारत खड़ा होना नहीं है, बल्कि इससे मानवता का निर्माण होगा। इस मंदिर से छोटी काशी को नई पहचान मिलेगी। यह मंदिर समाज में व्याप्त ऊंच-नीच के भाव को समाप्त करने का काम करेगा। कुमार गांव देवसर मोड़ पर भारत माता मंदिर के निर्माण पर आयोजित संकल्प यज्ञ में आहुति डालने के पश्चात अपना संदेश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां पर मंदिर होता है, वहां पर हर प्रकार का भेदभाव स्वत: ही समाप्त हो जाता है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण भी छूआछूत को समाप्त करने व नारी जाति के मुक्ति का संदेश देना वाला है। उन्होंने कहा कि मां और अपनी जन्म भूमि का कर्ज कभी चुकाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि मंदिर सर्व समाज को जोडऩे का काम करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति सबसे पुरानी और सबसे समृद्ध है और इसको जीवंत रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत सदियों से अन्य देशों के लिए मार्ग दर्शक रहा है। यहां की संस्कृति इतनी विशाल है कि इसको कोई भी ताकत छिन-भिन्न नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने राष्ट्र के निर्माण के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस दौरान उन्होनें कार्यक्रम में मौजूद सभी गणमान्य लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने व पानी की बचत करने का संकल्प भी दिलवाया। उन्होंने कहा कि भारत माता मंदिर इतना भव्य होगा कि यहां से त्याग स्वरूपी नारी शक्ति, वीर सपूत, जीवन मूल्यों के प्रति प्रेरणा मिलेगा। यहां अनूठा सुकून की अनुभूति होगी। यहां पर एक पे्रक्षा विहार होगा, जहां पर लाईट एंड साऊंड सिस्टम भी होगा, जिसमें प्रर्दशनी दिखाई जा सकेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त आर्य ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति की रक्षा करनी चाहिए। हमारी प्राचीन संस्कृति ही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि हमे समाज को सही दिशा देनी  होगी, जिसमें हर वर्ग का योगदान जरूरी है। इस दौरान आचार्य महंत सुरेंद्र गिरी, महंत वेदनाथ, डाक्टर अशोक गिरी, बाबा ओमनाथ, भूप गिरी, विष्णुनाथ, शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डाक्टर जगबीर सिंह, सीबीएलयू के वाईस चांसलर प्रो. राज कुमार मित्तल, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, शिव नारायण शास्त्री, मीना परमार, बबीता तंवर, वीरेंद्र कौशिक, पार्षद हर्षदीप डुडेजा, धर्मेंद्र जांगड़ा, रमेश बंसल व एडवोकेट राजेश जांगड़ा सहित अनेक संत समाज व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!