किसान आंदोलन का 122वां दिन | संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 90वां दिन |

गुरुग्राम। दिनांक27.03.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 122वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में बताया कि 28 मार्च को होली पर तीनों काले कानूनों की प्रतियों का दहन किया जाएगा।

धरने को संबोधित करते हुए चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि तीनों काले कानूनों के ख़िलाफ़ जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि आज जनता के चुने हुए प्रतिनिधि जनता से सीधा संवाद भी नहीं कर सकते।उन्होंने कहा कि जनता चुने हुए प्रतिनिधियों को गांवों में भी नहीं घुसने दे रही।उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के आक्रोश को देखते हुए तीनों काले क़ानूनों को रद्द कर देना चाहिए।

धरने को संबोधित करते हुए बीरू सरपंच ने कहा कि सरकार की तानाशाही से खेत खलियान बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपना घर बार छोड़कर पिछले 4 महीनों से दिल्ली के चारों तरफ़ सड़कों पर बैठे हुए हैं।उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का हल सरकार को ही करना है। उन्होंने कहा कि सरकार बातचीत का रास्ता खोल कर किसानों से बात करें और तीनों काले कानूनों को रद्द करें

आज धरने पर बैठने वालों में जयप्रकाश रेहडू,ऊषा सरोहा,रेखा यादव,अरूण शर्मा एडवोकेट,विजय यादव,कमांडेंट सत्यवीर सिंह धोंचक,बलवान सिंह दहिया,सतीश कुमार कादीपुर,योगेश्वर दहिया,मुकेश डागर, डॉक्टर सारिका वर्मा, मनोज झाड़सा,योगेन्द्र सिंह समसपुर,पंजाब सिंह,मनीष मक्कड़,हरि सिंह चौहान,तनवीर अहमद,मेवा सिंह,ईश्वर,महासिंह ठकरान,कमलजीत सिंह,ब्रह्म प्रकाश सहरावत एडवोकेट,बिरेन्द्र सिंह कटारिया,आर सी हुड्डा, दयानंद शर्मा,योगेश कुमार, सतवीर गुर्जर,मुकेश यादव,आकाश यादव, संजय कुमार सेन,धर्मवीर झाड़सा,सुरेन्द्रसिंह,दीनबंधु दत्ता,देशराज सिंह,कमलदीप,फूल कुमार, रमेश दलाल,तेजराम यादव,ईश्वर सिंह पातली तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए।

error: Content is protected !!