हरियाणा भाजपा को डा. सतीश पूनिया के संगठन के लंबे अनुभव का मिलेगा लाभ

प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

चंडीगढ़, 5 जुलाई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डा. सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रदेश प्रभारी बनाया है। राजस्थान के चुरू जिले से संबंध रखने वाले डा. पूनिया राजस्थान भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष सहित काफी अहम पदों पर काम कर चुके हैं। इसके साथ ही सांसद सुरेंद्र नागर को हरियाणा प्रदेश सह प्रभारी लगाया गया है। डा. पूनिया और श्री नागर के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

डा. सतीश पूनिया को संगठन का काफी लंबा अनुभव है। लोकसभा चुनाव में सतीश पूनिया को ही चुनाव प्रभारी बनाया गया था। हरियाणा के सहप्रभारी बनाए सांसद सुरेंद्र नागर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले है। संगठन का काफी लंबा अनुभव होने के कारण श्री नागर को हरियाणा प्रदेश सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया छात्र राजनीति से शुरू हुआ था। 1982 से 1992 तक श्री पूनिया एबीवीपी इकाई अध्यक्ष रहें। श्री पूनिया ने जयपुर महानगर सहमंत्री, महानगर मंत्री, राजस्थान के प्रदेश सहमंत्री तथा प्रदेश मंत्री के रूप में दायित्वों का निवर्हन करते हुए विभिन्न छात्र आंदोलनों का सफलतापूर्वक निवर्हन किया है। डा. पूनिया 1989 में राजस्थान विश्वविद्यालय से छात्र संघ महसचिव भी रहे।

श्री गर्ग ने बताया कि डा. पूनिया युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री, 1998 से 1999 तक प्रदेश अध्यक्ष, 2002 से 2004 तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे और पंजाब प्रभारी के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने बताया कि श्री पूनिया 2004 से 2014 के दौरान चार बार राजस्थान के प्रदेश महामंत्री के रूप में संगठनात्मक दायित्व संभाले हैं। वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आड़वाणी  की जन चेतन यात्रा का सफल आयोजन किया, 2013 में सुराज संकल्प यात्रा के संचालन में योगदान दिया।  डा. पूनिया 2019 से 2023 तक राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।

श्री गर्ग ने बताया कि डा. पूनिया ने 2010 व 2015 हरियाणा विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया है। श्री पूनिया स्टार प्रचारक के नाते मजबूत संगठनात्मक और राजनीति भूमिका का निवर्हन कर चुके हैं।  नवीन गर्ग ने बताया कि डा. सतीश पूनिया के प्रदेश प्रभारी और सुरेंद्र नागर के सह प्रभारी बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *