भारती सारथी

गुरुग्राम। बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी (पिंट)ू ने अपने मोर्चे के मण्डलों के गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला गुरुग्राम की जिला अध्यक्षा श्रीमती गार्गी कक्कड़ से विचार विमर्श करके सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जिला गुरुग्राम के प्रत्येक मण्डलों की विधिवत रूप से घोषणा की।

जिला अध्यक्षा श्रीमती गार्गी कक्कड़ एवं सर्वप्रिय त्यागी ने नवमनोनित मण्डल अध्यक्षों से अपेक्षा व्यक्त करते हुए कहा की पार्टी की रितिनिति के अनुरूप प्रचारप्रसार एवं संगठन के अन्य कार्यक्रमों में अहम भूमिकानिभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी अजीत यादव के अनुरूप सरस्वती मंडल के अध्यक्ष विजय यादव, शीतला मंडल के अध्यक्ष मनोज बाखर, अर्जुन मंडल के अध्यक्ष वरदान मनचन्दा, दयानन्द मंडल के अध्यक्ष सन्नी भारद्वाज, बदशाहपुर मंडल के अध्यक्ष सचिन त्यागी, खेडक़ीदौला मंडल के अध्यक्ष ललित देवतवाल, फर्रूखनगर मंडल के अध्यक्ष ललित गंडास, डूंडाहेड़ा मंडल के अध्यक्ष विक्रान्त यादव, नवीन मंडल के अध्यक्ष शक्ति सिंह, तावडू मंडल के अध्यक्ष रवि यादव, सोहना मंडल के अध्यक्ष डॉ. प्रीतम राघव, भौंडसी मंडल के अध्यक्ष भानू गुर्जर , मानेसर मंडल के अध्यक्ष प्रवीन यादव, पटौदी मंडल के अध्यक्ष सुमित गौड़, हेलीमंडी मंडल के अध्यक्ष अमित पहलवान।

इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री मनीष गाड़ौली, जिला महामंत्री महेश यादव कार्टरपुरी, जिला कार्यालय मंत्री यादराम जोया, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष गुर्जर, सचिन देवतवाल, हितेश भारद्वाज, दीपक यादव, मनीष सैदपुर, पवन यादव उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!