देश पर जान न्यौछावर करने वाले रणबांकुरों को किया याद

भिवानी/मुकेश वत्स  

शहीदी दिवस पर नेहरू पार्क भिवानी में भाजपा नगर मण्डल भिवानी के पदाधिकारियों ने देश पर जान न्यौछावर करने वाले रणबांकुरों  को शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि सभा कर याद  किया। इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विनोद चावला  ने कहा आज देश के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों को हंसते-हंसते न्यौछावर करने वाले तीन वीर सपूतों का शहीद दिवस है।  यह दिवस न केवल देश के प्रति सम्मान और हिंदुस्तानी होने वा गौरव का अनुभव करता है, बल्कि वीर सपूतों के बलिदान को भीगे मन से श्रद्धांजलि देता है। उनके उज्ज्वल चरित्रों को बस याद किया जा सकता है कि ऐसे मानव भी इस दुनिया में हुए हैं। जिनके आचरण किंवदंती हैं।

भगत सिंह ने अपने अति संक्षिप्त जीवन में वैचारिक क्रांति की जो मशाल जलाई, इसके बाद अब किसी के लिए संभव न होगी। आदमी को मारा जा सकता है उसके विचार को नहीं। बड़े साम्राज्यों का पतन हो जाता है लेकिन विचार हमेशा जीवित रहते हैं और बहरे हो चुके लोगों को सुनाने के लिए ऊंची आवाज जरूरी है। बम फेंकने के बाद भगत सिंह द्वारा फेंके गए पर्चों में यह लिखा था। भगत सिंह चाहते थे कि इसमें कोई खून-खराबा न हो तथा अंग्रेजों तक उनकी आवाज पहुंचे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!