चंडीगढ़, 22 मार्च-हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड,भिवानी द्वारा जो डी.एल.एड की  रि-अपीयर व विशेष अवसर परीक्षा मार्च-2021 में संचालित करवाई गई है उसमें  कई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते पाए गए थे जिसके कारण उनके  (यू.एम.सी.) केस बनाए गए।

  अब ऐसे परीक्षार्थियों को व्यक्तिगत सुनवाई हेतु 24 मार्च, 2021 को प्रात: 9.30 बजे बोर्ड मुख्यालय भिवानी पर बुलाया गया है।        

 यह जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि यू. एम.सी वाले परीक्षार्थियों की सूचना बोर्ड कार्यालय द्वारा सम्बन्धित संस्था/कॉलेज को ई-मेल एवं एस.एम.एस. के माध्यम से भेज दी गई है, इसके अलावा सूची बोर्ड वैबसाईट www.bseh.org.in पर भी उपलब्ध है।