किसान आंदोलन का 117वां दिन | संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 85वां दिन | 26 मार्च को रहेगा भारत बंद।

गुरुग्राम। दिनांक22.03.2021 – किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 117वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 26 मार्च को तीन काले कानूनों,
निजीकरण,श्रम कानूनों,महँगाई,पेट्रोल,डीज़ल और घरेलू गैस की बढ़ी क़ीमतों के ख़िलाफ़ भारत बंद रहेगा।

धरने को संबोधित करते हुए आर एस राठी ने कहा कि 23 मार्च को शहीद भगत सिंह एवं देश पर अपनी जान कुरबान करने वाले शहीदों तथा किसान आंदोलन में शहीद होने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में अब तक 300 से ज़्यादा किसान शहीद हो चुके हैं।उन्होने कहा कि सरकार हठ धर्मिता अपनाए हुए हैं और किसानों से बात नहीं कर रही है।

धरने को संबोधित करते हुए गजे सिंह कबलाना ने कहा कि तीनों काले क़ानून जनविरोधी है। इनसे जमाखोरी और कालाबाज़ारी बढ़ेगी।तीनों काले कानूनों से महँगाई बढ़ेगी और आम आदमी पर महँगाई की मार पड़ेगी।उन्होंने कहा कि जब तक सरकार तीनों काले कानूनों को वापस नहीं ले लेती आंदोलन जारी रहेगा।

आज धरने पर बैठने वालों में नवनीत रोजखोडा,अरूण शर्मा एडवोकेट,कमांडेंट सत्यवीर सिंह धोंचक,तेजराम यादव,ईश्वर सिंह पातली,मनोज झाड़सा,योगेन्द्र सिंह समसपुर,पंजाब सिंह,मनीष मक्कड़,हरि सिंह चौहान,तनवीर अहमद,महासिंह ठकरान,सतीश कुमार कादीपुर,योगेश्वर दहिया,कमलजीत सिंह,मुकेश डागर, डॉक्टर सारिका वर्मा,ब्रह्म प्रकाश सहरावत एडवोकेट,बिरेन्द्र सिंह कटारिया,महेंद्र सिंह रेनीवाल एडवोकेट,आर सी हुड्डा, दयानंद शर्मा,योगेश कुमार, सतवीर गुर्जर,मुकेश यादव,आकाश यादव, संजय कुमार सेन,धर्मवीर झाड़सा,सुरेन्द्रसिंह,दीनबंधु दत्ता,देशराज सिंह,कमलदीप,फूल कुमार, रमेश दलाल तथा अन्य व्यक्ति शामिल हुए।

error: Content is protected !!