दक्षिणी हरियाणा सांस्कृतिक मंच की ओर से 21वां होली महोत्सव 27 को

भारत सारथी/कौशिक

नारनौल। दक्षिणी हरियाणा सांस्कृतिक मंच 21वां होली महोत्सव 27 मार्च (शनिवार) को सुबह 11 बजे औद्योगिक क्षेत्र में मनाएगा। इसी वार्षिक उत्सव की तैयारियों के संबंध में मंच के प्रधान संतलाल ने आज अपने कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक ली तथा सभी की राय ली।

बैठक में  श्री संतलाल ने बताया कि हरियाणा की सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने के लिए दक्षिणी हरियाणा सांस्कृतिक मंच हमेशा आगे रहा है। यह संस्था लगातार हर वर्ष होली पर होली महोत्सव मनाती आई है।

इस बार 21 वर्ष पूरे होने पर संस्था की उपलब्धियों तथा सहयोगी कलाकारों का सम्मान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष तौर पर सामुदायिक रेडियो अरावली के सहयोगियों का भी इस साल सम्मान करने का कार्यक्रम रखा गया है।

उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी के सुझाव अनुसार कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए उत्सव में सभी प्रकार के प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कलाकारों की भागीदारी के संबंध में पहले ही चयन कर लिया जाएगा। इस कार्यक्रम में केवल चुने हुए कलाकार ही भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम में केवल हरियाणवी कार्यक्रम ही प्रस्तुत किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस बार कार्यक्रम को थोड़ा संक्षिप्त रखा जाएगा तथा सही समय पर शुरू करवाया जाएगा और सही समय पर उसका समापन भी होगा। इस बैठक में भूप सिंह वासुदेव महेंद्र वेद प्रकाश राज तथा सत्यनारायण के अलावा अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!