भिवानी/धामु

कैथल में हुए राज्य स्तरीय प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सम्मेलन में सर्वसम्मति से फैडरेशन आफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव रामअवतार शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर यहां सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

यहां उल्लेखनीय होगा कि रामअवतार शर्मा भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं भिवानी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। आज आयोजित सम्मान समारोह में भिवानी जिल के के सभी स्कूलों से स्कूल प्रतिनिधि पहुंचे। भिवानी ब्लाक अध्यक्ष हरिराम स्वामी, बहल अध्यक्ष इन्द्र सिंह श्योराण, चांग अध्यक्ष कंवरपाल ने कहा कि आज विद्यालय बड़े कठिन समय से गुजर रहे हैं और केवल राम अवतार शर्मा जैसे सक्षम नेतृत्व में ही इन सभी समस्याओं का निपटान संभव है। उन्होंने समय-समय पर स्कूलों के िलए आंदोलन व जेल तक भी काटी है।

इस अवसर पर रामअवतार शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश के विद्यालय अपने परिवार की भांति हैं और वे उनके हित के लिए सदा लड़ते रहेंगे। उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर भिवानी जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया। अमित डागर को भिवानी जिले का अध्यक्ष व कर्ण मिर्ग को सचिव नियुक्त किया गया।