हरियाणा सरकार फसलों का तुरन्त निरीक्षण करवाये ताकि किसान को मुआवजा मिल सके : विद्रोही

13 मार्च 2021 – स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता वेदप्रकाश ने असमय वर्षा व अंधड़ से प्रदेश की रबी फसलों पर हो रहे नुकसान पर गंभीर चिंता प्रकट करते हुए भाजपा-जजपा सरकार से मांग की कि जहां-जहां फसलों को वर्षा व अंधड़ से नुकसान हो रहा है, वहां एक क्षण की भी देरी किये बिना विशेष गिरदावरी करवाने का स्थाई आदेश जिला उपायुक्तों को दे ताकि नुकसान का जायजा फसल कटने से पहले लिया जा सके। विद्रोही ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा में सरसों फसल पककर तैयार खड़ी है और किसान कटाई भी शुरू कर चुका है। ऐसे समय में थोडी सी बरसात व अंधड़ पकी खडी फसल के लिए बहुत ही नुकसानदायक है। ऐसी स्थिति में किसानों के पास एक दिन का भी समय नही बचता  कि वे इंतजार करे कि उनकी नष्ट फसल के मुआवजे के लिए वे सरकारी अधिकारियों के निरीक्षण का इंतजार करे। जिस तरह मौसम करवट लेकर बेमौसम की बरसात व अंधड़ ने किसान को परेशान कर रखा है, उसका मुकाबला करने के लिए आवश्यके है कि हरियाणा सरकार सभी उपायुक्तों को कड़ा निर्देश दे कि वे एक क्षण भी गवाएं बिना नष्ट फसलों का तुरन्त निरीक्षण करवाये ताकि किसान को मुआवजा मिल सके। 

विद्रोही ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे दक्षिणीे हरियाणा से सम्बन्धित सभी पटवारियों को आदेश दे कि वे 24 घंटे अपने पटवार सर्कलों में तब तक रहे जब तक सरसो फसल की कटाई न हो जाये और कहीं भी अंधड़-बरसात से सरसों की फसल का नुकसान होता है तो एक क्षण की देरी किये बिना विशेष गिरदावरी करके फसल नुकसान दर्ज करे। दक्षिणी हरियाणा की भौगोलिक स्थिति के चलते यदि यह आदेश नही दिया जाता है तो इस समय सरसों फसल के नुकसान का मुआवजा किसानों को नही मिल पायेगा। वहीं विद्रोहीे ने सरकार से आग्रह किया कि इस समय अंधड़ व वर्षा से प्रदेश में कहीं भी रबी फसलों को नुकसान हो रहा है, उन सभी क्षेत्रों में तत्काल विशेष गिरदावरी करवाने का स्थायी आदेश सम्बन्धित अधिकारियों को दे। 

You May Have Missed

error: Content is protected !!