खेलों मेें ख्याति मिलने के साथ-साथ उज्जवल भविष्य भी है: डीसी

उपायुक्त ने किया 49 वीं हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

भिवानी/मुकेश वत्स

 उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने कहा कि खेलों में ख्याति मिलने के साथ-साथ उज्जवल भविष्य भी है। प्रदेश व केंद्र सरकार खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल पुरस्कार राशि में निरंतर बढ़ौतरी कर रही है। ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाले खिलाडिय़ों को तैयारी के लिए पांच लाख रुपए प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए हैं। आर्य भीम खेल परिसर में आयोजित पुरुष व महिलाओं की 49 वीं राज्य स्तरीय हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अपना संदेश दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि भिवानी के खिलाडिय़ों ने देश व दुनिया में अपना व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में खेलों का महत्व और अधिक बढ़ गया है। खेलों में ख्याति के साथ-साथ क्लास वन तक की नौकरी भी मिल रही है। राज्य सरकार द्वारा क्लास वन तक की नौकरी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेलों में भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा की भावना के लिए खेल में जरूर भाग लेना चाहिए। स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का वास होता है। उन्होंने कहा कि खेलों से संस्कृति का आदान-प्रदान होता है। एक-दूसरे राज्यों व जिलों के खिलाड़ी आपस में मिलते हैं, जिससे संस्कृति समृद्ध होती है। उन्होंने कहा कि समाज की सुदृढ़ संरचना के लिए खेल प्रतिस्पर्धाएं जरूरी है। उन्होंने कहा कि बॉक्सिंग की तरह ही भिवानी व प्रदेश के हैंडबॉल के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे।

You May Have Missed