गुरुग्राम , 11मार्च – भाजपा जिला महिला मोर्चा गुरुग्राम ने कांग्रेस के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा ट्रैक्टर रैली में महिलाओं का अपमान किए जाने का विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं द्वारा अग्रसेन चौक सदर बाजार में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला जलाया गया। यह महिलाओं द्वारा एक सांकेतिक विरोध रहा जहां भारी संख्या में एकत्रित महिलाओं ने संदेश दिया कि नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।

विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिला गुरुग्राम की अध्यक्ष श्रीमती सुंदरी खत्री जी, पूर्व प्रदेश सचिव ओबीसी मोर्चा एवं वर्तमान में पांडुचेरी प्रभारी श्रीमती उषा प्रियदर्शी जी, गुरुग्राम जिला उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति डेंबला जी , महिला मोर्चा महामंत्री विदु कालरा जी, सचिव रेखा सैनी जी कोमल चौधरी जी , कांता कुसुम जी, मीडिया प्रभारी श्रीमती पायल चौहान ,हिमानी, निधि मल्होत्रा, नीलम सैनी, अनु यादव एवं अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

error: Content is protected !!