19 सदस्यीय कमेटी रखेगी अपना पक्ष, मांगे नहीं मानी तो बंद होना लाजमी

चरखी दादरी जयवीर फोगाट, बिंदर हत्याकांड को लेकर सरकार पर दवाब बनता दिखाई दे रहा है। इतने दिन बीत जाने के बाद सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हुई थी लेकिन अब सरकार बातचीत के माध्यम से इस मसले को सुलझाना चाहती है। वार्ता का औपचारिक संदेश आईजी रोहतक की ओर से आने के बाद सर्वजातीय फौगाट खाप 19 के प्रधान बलवंत फोगाट खाप की अगुवाई में स्वामी दयाल धाम बैठक हुई।                  

जिसमें इस मसले पर इलाके की सर्वखाप के पदाधिकारी, सामाजिक, व्यापारी, किसान और कर्मचारी संगठनों ने भाग लिया है। जिसमें सर्वसम्मति से फैसला कर 19 सदस्यीय कमेटी बनाई गई जो तमाम पहलुओं पर आईजी रोहतक से कल रोहतक में मुलाकात करेगी। कमेटी में मृतक बिंदर के पिता कृष्ण कुमार, खाप सांगवान 40 के प्रधान सोमबीर सांगवान, सर्वजातीय फौगाट खाप 19 के प्रधान बलवंत नम्बरदार, सर्वजातीय श्योराण 25 खाप के प्रधान बिजेंद्र बेरला, सतगामा खाप इमलोटा के प्रधान ओमप्रकाश कलकल, हवेली बारह के सचिव प्रभुराम गोदारा, चिड़िया पचगामी खाप के प्रधान राजबीर शास्त्री, शमशेर फौगाट, बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेन्द्र मेहड़ा, एडवोकेट संजीव गुड्डू तक्षक, व्यापार मंडल के प्रधान रविन्द्र गुप्ता, जयभगवान मस्ताना, अन्नदाता किसान यूनियन के प्रधान रामकुमार कादयान, किसान नेता राजू मान, नितिन जांघू, विनोद मोड़ी, पार्षद मनोज वर्मा, ध्यान सिंह, दिनेश कुमार शामिल रहेंगे। खाप फौगाट के सचिव सुरेश कुमार ने कहा कि आईजी से होने वाली मुलाकात में सारा घटनाक्रम विस्तृत रूप से रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि सरकार ने बाकी दोषियों को गिरफ्तार करने, मृतक बिंदर के परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता और बिंदर की पत्नी को पक्की सरकारी नौकरी नहीं दी तो आंदोलन के कार्यक्रम में कोई फेरबदल नहीं होगी और बुधवार को दादरी बंद किया जाएगा। इस अवसर पर अधिवक्ता वीरेंद्र डूडी, गिरेन्द्र फौगाट, रिंपी फौगाट, रणधीर घिकाड़ा, धर्मपाल महराणा, प्यारेलाल, सीताराम फौगाट, प्रेम सिंह, सुरेश सांगवान, नत्थूराम, समेर सिंह, लक्ष्मण राम, शमशेर सांगवान, योगेश कलकल, राहुल मराठा, कृष्ण फौगाट समेत अनेक गणमान्य भी मौजूद थे।

error: Content is protected !!