सिहमा मंडल में चलाया श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान

– धन संग्रह अभियान नही बल्कि जन संग्रह अभियान-कैलाश पाली
-हिंदू समाज में समरसता पैदा करेगा अभियान-पाली

भारत सारथी/ कौशिक

नारनौल। श्रीराम मंदिर के निमित्त चल रहा निधि समर्पण अभियान धन संग्रह अभियान नहीं है बल्कि यह जन संग्रह अभियान है। इसका उद्देश्य हिंदू समाज में समरसता पैदा करना और इसका लक्ष्य भारत को परम वैभव पर ले जाने का है। यह बात रविवार को गांव सीहमा में श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभियान के जिला पालक कैलाश पाली ने कहीं।

उन्होंने कहा कि यह अभियान दुनिया का सबसे बड़ा संपर्क अभियान है। जिले के सभी गांवों में कार्यकर्ताओं की टोली पूरे समर्पण भाव के साथ इस अभियान में लगी हुई है और समाज की भगवान राम के प्रति आस्था एक नई राह हिन्दू समाज को दिखा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय हिंदू समाज का समय होगा। समरस समाज सारे विश्व को एक नई दिशा प्रदान करेगा। सीहमा मंडल के पालक  जीतपाल ने बताया कि मंडल के गांव खासपुर, खामपुरा, मित्रपुरा, अकबरपुर, खत्रीपुर, दुबलाना, सागरपुर, अटाली में संपर्क का काम पूर्ण हो चुका है।

उन्होंने बताया कि सोमवार तक सीहमा मंडल को पूरा कर लिया जाएगा। ग्राम प्रमुख दिनेश कुमार, निधि प्रमुख महेश कुमार, यशविंदर, अर्जुन, हरि ओम, परमानंद, अशोक कुमार सहित तीन टोलियां इस समर्पण अभियान में अपना योगदान देने के लिए समय का समर्पण कर रही थी। अभियान में सीहमा खंड के पालक राम प्रसाद शास्त्री विशेष रुप से उपस्थित रहे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!