भिवानी/शशी कौशिक  

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में आज छत्रपति शिवाजी महाराज एवं श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की जयन्ती मनाई गई तथा उनकी याद में बोर्ड प्रांगण में पौधारोपण किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज एवं श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की जयन्ती पर उन्हें सादर नमन करते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रो0 जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि शिवाजी महाराज को आज पूरा देश याद कर रहा है। भारतीय इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में उनकी गौरव गाथा दर्ज है। वे एक महान यौद्धा थे, उन्होंने अपने शौर्य, पराक्रम और कुशल युद्धनीति के चलते मुगल साम्राज्य के छक्के छुड़ा दिए थे।

प्रो0 सिंह ने बताया कि आज ही के दिन श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर की जयन्ती भी मनाई जा रही है। श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक तथा विचारक थे। इनके अनुयायी  इन्हें प्राय: ‘गुरूजी’ के नाम से अधिक जानते है। बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि गोपाल कृष्ण गोखले भारत के एक महान स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक थे। उनका मानना था कि वैज्ञानिक और तकनीकी शिक्षा भारत की महत्त्वपूर्ण आवश्यकता है। राष्ट्रभक्ति की धारा का प्रवाह उनके अंतर्मन में सदैव बहता रहा।  इसी कारण वे सच्ची लगन, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता  से देश को पराधीनता की बेडिय़ों से मुक्त करवाने के प्रयास मे लगे रहते थे।

error: Content is protected !!