गुरुग्राम। दिनांक19.02.2021 – ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की जनरल बैठक डिपो प्रधान सत्येंद्र कादियान की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक का संचालन डिपो सचिव सतबीर सिंह यादव ने किया बैठक में डिपो समस्याओं का समाधान न करने पर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया गया तथा ऐलान किया गया कि अगर स्थानीय रोडवेज प्रशासन को पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर यूनियन प्रतिनिधिमंडल को विधिवत रूप से बुलाकर बातचीत के माध्यम से सभी मांगों एवं समस्याओं का समाधान स्थानीय प्रशासन ने नहीं किया तो आने वाली 4 मार्च को रोडवेज प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया जाएगा.

बैठक में यूनियन के राज्य प्रधान विनोद शर्मा, राज्य महासचिव सुखविंदर सिंह, वरिष्ठ उप प्रधान मायाराम उनियाल, संगठन सचिव जरनैल सिंह एवं राज्य ऑडिटर संजय गुलाटी विशेष रूप से शामिल हुए यूनियन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य प्रधान विनोद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लगातार कर्मचारी वर्ग का शोषण किया जा रहा है वहीं एक तरफ तो सरकार कर्मचारी संगठनों से बातचीत करती है और उनकी मांगों एवं समस्याओं को जायज मानती है और आश्वासन भी देती है परंतु उस पर कोई धरातल पर कार्रवाई नहीं करती वही स्थानीय स्तर पर अधिकारी कर्मचारी समस्याओं पर ध्यान न देकर लगातार कर्मचारियों का उत्पीड़न की कार्रवाई करने में लगे हुए हैं उन्होंने चेतावनी स्वरूप कहते हुए कहा कि अगर उन्होंने समय रहते कर्मचारी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो स्थानीय अधिकारियों एवं सरकार को कर्मचारी आंदोलन के लिए तैयार रहना चाहिए डिपो प्रधान सतेन्द्र कादियान ने कर्मचारी समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए रोष प्रकट किया कि स्थानीय अधिकारी कर्मचारियों की जायज मांगों पर ध्यान न देकर मौन साधने का काम कर रहे हैं जिस कारण कर्मचारी समस्याएं कम होने की बजाय लगातार बढ़ रही हैं.

उन्होंने स्थानीय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह 3 मार्च तक सभी समस्याओं का बातचीत के माध्यम से समाधान करें अन्यथा 4 मार्च को यूनियन स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना देगी जिसकी पूर्ण रूप से जिम्मेवारी स्थानीय प्रशासन की होगी आज की बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा डिपो कमेटी के वरिष्ठ उपप्रधान धर्मेंद्र यादव, उप प्रधान ब्रह्म प्रकाश सैनी, सह सचिव अजय कुमार, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, ऑडिटर प्रदीप शर्मा, मुख्य सलाहकार प्रताप सिंह ग्रोवर, पूर्व प्रधान पवन सहारण, सुशील शर्मा, योगेश यादव, अशोक कुमार, हेमचंद्र एवं मनीष दलाल शामिल हुए।

error: Content is protected !!