सर्वजातीय खापों ने लिया फैसला, कार्रवाई नहीं तो बुधवार को चक्का जामएसटीएफ टीम के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी, पीडि़तों को मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांगस्वामी दयाल धाम पर हुई पंचायत में लिया फैसला।

चरखी दादरी जयवीर फोगाट

प्रधानता में स्वामी दयाल भवन नजदीक हीरा चोक दादरी पर एक मीटिंग सम्पन हुई है कि दादरी में चर्चित बिंदर हत्याकांड मे पुलिस के सुस्त रवैया से खिन्न सर्वजातीय खाप फोगाट के पदाधिकारी सामाजिक, व्यापारी, किसान, कर्मचारी संगठनों ने भाग लिया है। बिन्दर के पिता कृष्ण कुमार ने कहा कि बिंदर हत्या कांड को लेकर हमने प्रशासन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया था बिंदर हत्याकांड में शामिल अन्य पुलिस कर्मचारियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। किसी प्रशासन अधिकारी ने हमसे संपर्क भी नहीं किया है। जो पुलिस प्रशासन इस मामले में लीपापोती कर रहा है।

मुख्य नरसिंह डीपी सांगवान खाप सचिव, राजू मान किसान नेता, रणधीर धिकाड़ा शमशेर फोगाट खाप प्रवक्ता, सुरेश फोगाट खाप  सचिव, जय भगवान मस्ताना, संजीव तक्षक वकील, विरेन्द्र डूडी वकील, प्रवीन ईमलोटा पूर्व चेयरमेन, कृष्ण फोगाट शहीद भगत सिंह सेना जिला प्रधान, विनोद मोड़ी,  रविन्द्र गुप्ता पार्षद नगर व्यापार मंडल कार्यकारी प्रधान, सुनील पहलवान, जनहित संधर्ष समिति प्रदेश प्रधान, रामकुमार टिकान कलां अन्नदाता  भारतीय किसान यूनियन जिला प्रधान, ओम प्रकाश सरपंच इमलोटा आदि मुख्य थे। 

  सभी ने अपने अपने सुझाव दिये ओर कहा की सबसे पहले तो पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता दी जाये व परिवार के एक सदस्य को नोकरी दी जाये। दादरी प्रसासन अपना पल्ला झाडकर केस क्राईम ब्रान्च को दे दिया बाकी दोषी अभी तक गिरफतार नही हुऐ है सिपाही अपने आप गोली नही चला सकता साथ बेठे सिनियर पूलिस अधिकारी ने आदेश दिये होगे उनको भी गिरफतार किया जाये, इस सम्बध में हरियाणा के गृहमंत्री व डीजी हरियाणा से जल्दी मिला जाये।                                  

इस बारे प्रशासन पर दबाब बना कर पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके रविन्द्र गुप्ता ने कहा की व्यापार मण्डल आपके साथ है। जरूरत पड़ी तो हम पुरा बाजार भी बन्द कर सकते है इसके बाद के सुझाव सुनने के बाद सभी ने सर्वसम्मति से फेसला लिया ओर बलबन्त फोगाट प्रधान ने फैसला सुनाते हुए कहा कि मंगलवार तक सभी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बुधवार को दादरी बाजार बंद करने के साथ परशुराम चौक जाम किया जाएगा।                                 

 उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद देने के साथ मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए। इस बारे में उपायुक्त दादरी को ज्ञापन देने का फैसला लिया गया। जो अभी देने जा रहे हैं।

error: Content is protected !!