श्री अनूप सिंह, ह.पु.से., आदेशक, चतुर्थ भारतीय रिजर्व वाहिनी, मानेसर, गुरुग्राम द्वारा मृतक मुख्य सिपाही अशोक कुमार की पत्नी को आई.आर.बी. कॉन्ट्रीब्यूट्री फन्ड से दिया गया 15 लाख रुपयों चैक।
इससे पहले भी इसी वाहिनी के 04 सिपाहियों के परिजनों को आई.आर.बी. कॉन्ट्रीब्यूट्री फन्ड से दी जा चुकी है आर्थिक सहायता के लिए धनराशि।

मुख्य सिपाही अशोक कुमार बैल्ट नम्बर 4/60 आई.आर.बी. चतुर्थ भारतीय रिजर्व वाहिनी, मानेसर में कार्यरत थे। जो दिनांक 19.06.2002 को भारतीय रिजर्व वाहिनी में बतौर सिपाही नियुक्त किए गए थे और दिनांक 09.02.20174 को उन्हें सिपाही से मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत किया गया था। मुख्य सिपाही अशोक कुमार का बीमारी के चलते ओजस हस्पताल, पंचकूला में दिनांक 04.01.2021 को स्वर्गवास हो गया था।

श्री मनोज यादव, भा.पु.से., पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के मार्गदर्शन में तथा श्री चारु बाली, भा.पु.से., अतिरिक्त महानिदेशक, आई.आर.बी. व डा. हनीफ कुरैशी, भा.पु.से., पुलिस महानिरीक्षक आई.आर.बी. भौन्डसी, गुरुग्राम के निर्देशानुसार आज दिनांक 17.02.2021 को श्री अनूप सिंह, ह.पु.से., आदेशक, चतुर्थ भारतीय रिजर्व वाहिनी, मानेसर, गुरुग्राम द्वारा स्वर्गीय मुख्य सिपाही अशोक कुमार नं. 4/60 आई.आर.बी. की पत्नी श्रीमती मीनाक्षी को उनके परिवारजनों की उपस्थिति में आई.आर.बी. कॉन्ट्रीब्यूट्री फन्ड से 15 लाख रुपयों की राशि बतौर आर्थिक सहायता का चैक प्रदान किया गया। इस दुखद क्षणों पर श्री अनूप सिंह, ह.पु.से. आदेशक, चतुर्थ भारतीय रिजर्व वाहिनी, मानेसर, गुरुग्राम द्वारा स्वर्गीय मुख्य सिपाही अशोक कुमार के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि विभाग की तरफ से हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया गया।

इसके अतिरिक्त अब तक इस वाहिनी के निम्नलिखित मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को आई.आर.बी. कॉन्ट्रीब्यूट्री फन्ड से निम्नलिखित अंशदान राशि बतौर आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी हैः-

  1. मृतक सिपाही रमेश कुमार नं. 4/697 दिनांक 15.07.2014 को 03 लाख रुपए।
  2. मृतक सिपाही नरेश कुमार नं. 4/804 दिनांक 07.10.2014 को 03 लाख रुपए।
  3. मृतक सिपाही संदीप सिंह नं. 4/487 दिनांक 06.02.2018 को 10 लाख रुपए।
  4. मृतक सिपाही राकेश कुमार नं. 4/508 दिनांक 28.10.2020 को 15 लाख रुपए।
error: Content is protected !!