हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का उद्घाटन करवाने के लिये डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा से मिले समाजसेवी योगराज शर्मा व राजेन्द्र सिहाग

तत्कालीन खेल मंत्री अनिल विज द्वारा जारी ग्रांट व ऊंची दूरगामी सोच के कारण हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के मुख्य भव्य गेट का अंतर्राष्ट्रीय स्तर का निर्माण जारी : योगराज शर्मा

हिसार, 14 फरवरी: हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का उद्घाटन करवाने के लिये समाजसेवी योगराज शर्मा व राजेन्द्र सिहाग आज डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा से मिले व उनसे स्टेडियम में चल रहे बकाया निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करवाने व मौके का दौरा करके कार्यों का मुआयना करने का अनुरोध किया गया। डिप्टी स्पीकर ने विश्वास दिलाया कि वे जल्द ही स्टेडियम का उद्घाटन करवाएंगे। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के तत्कालीन खेल मंत्री अनिल विज द्वारा ग्रांट जारी से हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का मुख्य द्वार आधुनिक ढंग से निर्माण कार्य शुरु हो चुका है। यह द्वार अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के स्तर के गेट जैसा होगा और देश भर में विशेष तरह का गेट बनेगा। यह जानकारी हॉकी खेल व खिलाडिय़ों की खेल सुविधाओं के लिए सदैव प्रयासरत समाजसेवी योगराज शर्मा ने जारी प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।

हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम बनवाने के लिए पहली घोषणा हरियाणा महिला संघ अध्यक्ष कृष्णा सम्पत सिंह द्वारा आयोजित बालिका नेशनल हॉकी चैम्पियनशिप 1989 में तत्कालीन मुख्यमंत्री चौ. देवीलाल के कार्यकाल में हुई थी व दूसरी बार 2002 में तत्कालीन केंद्रीय खेल मंत्री उमा भारती द्वारा की गई व जिस पर वर्ष 2004 में हरियाणा महिला हॉकी संघ अध्यक्ष कृष्णा सम्पत सिंह की सोच पर हरियाणा के पूर्व मंत्री प्रो. सम्पत सिंह के विशेष प्रयासों से लगभग 9 एकड़ 7 कनाल 15 मरले जमीन हॉकी स्टेडियम के लिए खेल विभाग को स्थानांतरित करवाई। तत्कालीन उपायुक्त डा. अमित अग्रवाल के प्रयासों से हिसार हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का कार्य शुरू हुआ था। कार्य को सुचारु रखने में तत्कालीन उपायुक्त एम.एल.कौशिक, डा. चंद्रशेखर खरे, निखिल गजराज व अशोक कुमार मीणा व हिसार की उपायुक्त डा. प्रियंका सोनी का विशेष योगदान रहा।

शर्मा के अनुसार हिसार एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के आधुनिक द्वार के लिए तत्कालीन खेल मंत्री अनिल विज ने खेल विभाग के माध्यम से लगभग 69 लाख रुपए की ग्रांट करवा दी गई थी। 28 अगस्त 2016 को योगराज शर्मा के निवेदन पर हरियाणा के तत्कालीन खेल मंत्री अनिल विज को हिसार के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के कार्य प्रगति का निरीक्षण करने आए। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. योगेश बिदानी भी साथ थे। निरीक्षण के दौरान तत्कालीन खेल मंत्री अनिल विज ने स्टेडियम में कार्यों का जायजा लेते हुए कमी को देखा व अधिकारियों को इसे शीघ्र पूरा करने के लिए कहा था। इसके बाद चंडीगढ़ जाकर हिसार एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम से सम्बंधित बिजली, सीवरेज व पानी की फाइल मंगवाई व ग्रांट जारी करवाई।

Previous post

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी अपने बयानों से मोदी सरकार की हर बार बढ़ा देते हैं मुश्किलें

Next post

अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल ने रखी भगवान परशुराम मंदिर की नींव

You May Have Missed

error: Content is protected !!