सभापा हरियाणा में फिर से होगी सक्रिए

भिवानी/धामु

 समस्त भारतीय पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि पार्टी की गतिविधियों को हरियाणा में फिर से सक्रिय किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि अभी हरियाणा में जो राजनैतिक माहौल चल रहा है, वो अस्थिर है। प्रदेश की राजनीति में शीघ्र ही बदलाव आयेगा। नये राजनैतिक माहौल में समस्त भारतीय पार्टी की एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि सभापा आम आदमी के साथ है। इसीलिए राजनैतिक हितों से उपर उठ कर पार्टी ने कांग्रेस के साथ किया गठबंधन तोड़ दिया था। क्योंकि उस वक्त लगा था कि कांग्रेस अब आम आदमी का प्रतिनिधित्व करने में समक्ष नहीं रही है।

नीलम अग्रवाल ने कहा कि किसानों के बिलों के मुद्दे पर सरकार को सार्वजनिक हित को ध्यान में रख कर निर्णय लेना चाहिये। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया जायेगा, जिसमें आगामी रणनीति पर विचार होगा।

error: Content is protected !!