सर्व कर्मचारी संघ करेगा 26 फरवरी को प्रदेशभर में प्रदर्श

चंडीगढ़,। किसान आंदोलन का समर्थन करने के आरोप में सरकार ने दो जेबीटी टीचरों व एक प्रोग्राम आफिसर को निलंबित कर दिया है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार के इस कदम की घोर निन्दा करते हुए 26 फरवरी को प्रदेशभर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि गठबंधन सरकार का फर्ज बनता था कि वह ठेका प्रथा समाप्त कर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करके, पुरानी पेंशन बहाल करने,पंजाब के समान वेतन व पेंशन को लागू कर अपने चुनावी घोषणा पत्र के वायदे पूरा करती। परंतु सरकार अपने वायदों के उलट तानाशाही पर उतर आई है। किसान आंदोलन के समर्थन करने पर जेबीटी टीचर राजेश दलाल, जेबीटी टीचर विनोद गुलिया व प्रोग्राम आफिसर (लैक्चर) अजय बल्हारा को निलंबित कर दिया है।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के निलंबन से प्रदेश भर के कर्मियों व मजदूरों में आक्रोश की लहर फैल गई है। उन्होंने लंबे समय से ’वाइनिंग का इंतजार कर रहे संस्कृत टीचर की भर्ती को रद्द करने के फैसले की भी कड़े शब्दों में निन्दा की है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने आरोप लगाया कि भाजपा-जजपा सरकार कर्मचारियों के वादों पर अमल करने की बजाय कर्मियों के चल रहे आंदोलन को दबाने के लिए उनका उत्पीड़न कर भय पैदा करने का प्रयास कर रही है। जिसका प्रदेश के कर्मचारी 26 फरवरी को सड़कों पर उतर कर माकूल जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन के अगले चरण में सभी मंत्रियों के आवासों पर सामूहिक धरने देकर प्रदर्शन किए जाएंगे।

error: Content is protected !!