हरियाणा: सर्वसम्मति से राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव

कांग्रेस पार्टी का अनुसूचित जाति विभाग पार्टी की रीड़ की हड्डी: कुमारी शैलजा

चंडीगढ़, । अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के मीटिंग हाल 24 अकबर रोड़ दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की अहम बैठक हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए।

बैठक को सम्बोधित करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कांग्रेस का अनुसूचित जाति विभाग पार्टी की रीढ़ की हड्डी है कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो छत्तीस बिरादरी की भलाई का काम करती है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कुमारी शैलजा से संगठन को ओर मजबूत करने के लिए हरियाणा कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग का स्थाई चेयरमैन नियुक्त करने की बात उठाई ।पिछले एक वर्ष से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान चंद सरोहता के निधन के बाद कार्यकारी अध्यक्ष के सहारे संगठन चल रहा है।

बैठक में ज्ञान चंद के निधन पर 2 मिन्ट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा पार्टी के प्रति उनके योगदान की सराहना की। कांग्रेस पार्टी का अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश में जल्द ही संगठन को मजबूत करने के लिए कुमारी सैलजा के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में दलित सम्मेलन का आयोजित करेगी। कांग्रेस का अनुसूचित जाति विभाग बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर, संत कबीर दास, गुरु रविदास, भगवान वाल्मीकि आदि सभी महापुरुषों की जयंती मनाएगी।

कुमारी शैलजा ने सभी कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वो किसानों के समर्थन में धरना व प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर भाग ले। उन्होंने कहा  कांग्रेस पार्टी द्वारा लोगों की आवाज बुलंद करने के लिए जॉइन कांग्रेस सोशल मीडिया के नाम से एक अभियान लॉन्च किया गया है। इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी की विचारधारा रखने वाले युवा और प्रतिभावान लोगों को कांग्रेस सोशल मीडिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के माध्यम से प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से एक हजार सोशल मीडिया वॉरियर्स की टीम बनाने का लक्ष्य है। जिसके तहत पूरे हरियाणा से कम से कम 10 हजार वॉरियर इस अभियान से जोड़े जाएंगे। यह अभियान देश की आवाज को बुलंद करने के लिए है। हम इस अभियान के माध्यम से देश के युवाओं को ऐसा प्लेटफार्म देने जा रहे हैं, जिससे वह अपनी आवाज को बुलंद कर सकें और इस अहंकारी भाजपा सरकार की असलियत को जनता के सामने उजागर कर सकें

You May Have Missed

error: Content is protected !!