शुगर मिल कैथल को तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान

28 मार्च को बडौदरा गुजरात में दिया जाएगा पुरस्कार: सतबीर सिंह कुंडू

रमेश गोयत

चंडीगढ़, 09 फरवरी। सहकारी चीनी मिल कैथल ने अपना वर्चस्व कायम रखते हुए इस वर्ष भी पिराई सत्र 2019-20 की उपलब्धियों पर राष्ट्रीय स्तर द्वितीय स्थान हासिल करके हैट्रिक स्थापित की है। यह पुरस्कार 28 मार्च 2021 को बडौदरा (गुजरात) में आयोजित भव्य कार्यक्रम में दिया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह कुंडू ने बताया कि शुगर मिल निरंतर अच्छा कार्य कर रहा है और राष्ट्रीय स्तर पर स्थान हासिल करके कैथल जिले का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी पिराई सत्रों के दौरान भी मिल को राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार मिल चुका है। इसके अतिरिक्त पिछले दो वर्षों के दौरान कैथल चीनी मिल को राज्य की सर्वश्रेष्ठ मिल घोषित करते हुए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है।

उन्होंने मिल की इस उपलब्धि का श्रेय कुशल प्रशासन, किसानों व मिल कर्मचारियों को दिया। इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त ने शुगर मिल के सभी कार्यों की फीडबैक ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
फोटो—-02—–

You May Have Missed

error: Content is protected !!