26 जनवरी का प्रकरण किसानों के खिलाफ केंद्र सरकार का सुनियोजित षड्यंत्र
भाजपा के साथ मिलकर देवीलाल परिवार चला रहा सरकार

रमेश गोयत

पंचकूला। आम आदमी पार्टी हरियाणा में आने वाले दिनों में पंचायती राज के चुनाव लडेगी। और अगर सिंबल पर लड़ना पड़ा तो सिंबल पर भी चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र कुमार जैन व आप के राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता ने शनिवार को पंचकूला के सैक्टर 10 के एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

मंत्री सतेन्द्र कुमार जैन व आप के राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता शनिवार को किसान अंदोलन व पंचायत चुनावों की तैयारी के लिए पंचकूला पहुंचे थे। सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि आप पार्टी देश में कही भी किसी भी पार्टी से समझौता करके चुनाव नही लडेÞगी। सभी चुनाव अपने दम पर लडेगी। स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र कुमार जैन ने किसान अंदोलन पर बोलते हए कहा कि दिल्ली पुलिस केन्द्र की सरकार के इशारे पर कार्य कर रही है। किसानो के धरना स्थल पर मुझे नही जाने दिया गया। जबकी भाजपा के कार्यकर्ताओ को किसानो के साथ झगड़ा करने के लिए जाने दिया जा रहा है। सिंधू बार्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ है। सरकार किसान अंदोलन को कुचलना चाहती है। सरकार ने डर के मारे जान बुझकर इंटरनैट बन्द कर दिया है। ताकी दूसरे लोग किसानो के नाम से नाराज हो जाए।

लाल किले पर झंड़ा फहराने वाला भाजपा समर्थक है, जिसके संबन्ध प्रधानमंत्री व उनके नेताओ के साथ है। उस आदमी को सरकार आज तक गिरफ्तार नही कर सकी। किसान नेताओ को गिरफ़्तार करने की कौशिश कर रही है। किसान नेता राकेश टिकैैत के कहने पर दिल्ली सरकार ने दिल्ली एरिया में किसानो को बिजली, पानी व शौचालय प्रबन्ध करवा दिए है। दिल्ली के स्वास्थ्य एवं जल मंत्री केंद्र जैन ने कहा 26 जनवरी की घटना तो बहुत ही दुखदाई थी ही, उसके बाद जो कुछ किया वह और भी शर्मनाक कृत्य था। उन्होंने कहा कि किसानों का पानी और उनके वहां बने अस्थाई शौचालय शौचालय की सफाई व्यवस्था भी रोक दी गई जो कि मानवीय अधिकार का सरासर उल्लंघन है।

ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला के इस्तीफे पर बोलते हुए सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में भाजपा व चौटाला परिवार एक है। हरियाणा में देवीलाल परिवार भाजपा के साथ मिलकर सरकार चला रहा है। देवी लाल ने हमेशा किसानो की लड़ाई लड़ी थी। मगर आज देवी लाल परिवार ही किसानो के साथ नही है। अभय चौटाला ने विश्वास था कि 26 जनवरी तक किसान समस्या हल हो जाएगी। इसलिए कंडीशंल इस्तीफा दिया था।

इस अवसर पर पटेल नगर के विधायक राजकुमार आनंद, आम आदमी पार्टी के उत्तरी हरियाणा के अध्यक्ष वीके कौशिक, संगठन मंत्री सुखबीर चहल, सचिव योगेश्वर शर्मा, पंचकूला जिला के प्रधान सुरेंद्र राठी, संगठन मंत्री ईश्वर सिंह, उप प्रधान नसीब सिंह, बलजीत सिंह बल्ली, संगठन मंत्री दुष्यंत सिंह, जिला युवा प्रधान आर्य सिंह, पंचकूला विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील अमरनाथ इत्यादि भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!