श्रीकृष्ण प्रणामी अपना घर आश्रम व भिवानी परिवार मैत्री संघ का सहयोग

भिवानी/मुकेश वत्स

आश्रयहीन, असहाय पीडि़तों के सेवार्थ के उद्देश्य से डाक्टर माधुरी भारद्वाज व उनके पति द्वारा संचालित मां माधुरी बृजवारिश सेवा सदन अपना घर सेवा संस्था भरतपुर की शाखा के तौर पर भिवानी के श्रीकृष्ण प्रणामी आश्रम के प्रांगण में पहले से संचालित अपना घर में प्रदेश के पहले महिला आश्रम की शुरूआत भव्य तरीके से की गई।

इस अवसर पर कार्यक्रम में सान्निध्य स्वामी सदानंद महाराज का रहा। इस अवसर पर महामंडलेश्वर डाक्टर परमानंद महाराज व महंत चरणदास भी मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद रेडमैन धर्मबीर सिंह थे। समारोह की अध्यक्षता विधायक घनश्याम सर्राफ ने की। इस अवसर पर गरिमामय उपस्थिति के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय कवि व भिवानी परिवार मैत्री संघ के अध्यक्ष राजेश चेतन की रही। मंच का संचालन राजेश चेतन द्वारा किया गया। डाक्टर माधुरी भारद्वाज व उनके पति के साथ महिला आश्रम का लोकार्पण किया।

अपने सम्बोधन में डाक्टर माधुरी भारद्वाज ने कहा कि देश में 36 अपना घर आश्रम संचालित किए जा रहे हैं। देश से बाहर नेपाल में अपना घर आश्रम की एक संस्था चल रही है। उन्होंने कहा कि अपना घर आश्रम में प्रभु निवास करते हैं। प्रभु की संज्ञा उन्हें दी जाती है, जो मानसिक रुप से सुन्न होते हैं। अंतर्राष्ट्रीय कवि राजेश चेतन ने घोषणा की कि अगले 3 माह में भिवानी जिले में एक भी प्रभुजन को सडक़ों पर नहीं रहने दिया जाएगा।

error: Content is protected !!