गणतंत्र दिवस पर संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम में निकालेगा भव्य किसान ट्रैक्टर तिरंगा परेड-चौधरी संतोख सिंह

किसान जनता गणतंत्र दिवस मनाएंगे।
किसान ट्रैक्टर तिरंगा परेड की तैयारियां पूरी।
जनता में किसान ट्रैक्टर तिरंगा परेड के लिए जोश।

संयुक्त किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में बताया कि किसान जनता गणतंत्र दिवस मनाएंगे। उन्होने बताया कि किसान ट्रैक्टर तिरंगा परेड की तैयारियां पूरी हो गई है। उन्होने बताया कि जनता में किसान ट्रैक्टर तिरंगा परेड के लिए जोश है।

उन्होने बताया कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की आन बान शान में निकाली जाने वाली किसान ट्रैक्टर तिरंगा परेड ऐतिहासिक होगी।उन्होने कहा कि पूरी दुनिया में किसी भी देश में राष्ट्रीय ध्वज के मान सम्मान में निकाली जाने वाली यह परेड आज तक के इतिहास में सबसे बड़ी होगी।

उन्होंने सभी से अपील की कि गणतंत्र दिवस को ऐतिहासिक किसान ट्रैक्टर तिरंगा परेड में शामिल होकर इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने।

उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर गुरुग्राम के 30 से ज़्यादा सामाजिक संगठनों के हज़ारों व्यक्ति गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!