गुरुग्राम – हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन रजिस्टर नंबर 1947 की आज यूनियन कार्यालय गुरुग्राम डिपो में कार्यकर्ताओं की बैठक राज्य प्रधान श्री विनोद शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से डिपो कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सतेन्द्र कादयान डिपो प्रधान, धर्मेंद्र यादव व ब्रह्म प्रकाश सैनी को उपप्रधान सतवीर यादव को सचिव अजय कुमार को सह सचिव श्री सुशील खोवाल डिपो कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा को आडिटर एवं प्रताप सिंह को डिपो कार्यकारिणी में मुख्य सलाहकार चुना गया।

नवनियुक्त डिपो प्रधान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विश्वास दिलाया कि वह कर्मचारी हितों के लिए डिपो स्तर पर कार्य करेंगे। अगर रोडवेज प्रशासन ने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने में आनाकानी की तो संघर्ष करने में भी पीछे नहीं हटेंगे। राज्य प्रधान विनोद शर्मा ने इस अवसर पर बोलते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह व्यापक एकता बनाते हुए सरकार एवं स्थानीय प्रशासन की गलत एवं शोषण पूरक नीतियों के खिलाफ संघर्ष करें। वह अपने जायज़ अधिकारों के प्रति ट्रेड यूनियन के अधिकारों की भी रक्षा करें। उन्होंने नवनियुक्त डिपो कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।

बैठक में राज्य के ऑडिटर श्री संजय गुलाटी, पूर्व यूनियन नेता श्री महेंद्र सिंह लाठर, पवन कुमार सहारण, अशोक कुमार, योगेश यादव, रमन कुमार, सहदेव, सतवीर यादव, पवन कुमार,मुनीष दलाल, कुलदीप राव, सुशील कुमार एवं संजय ठाकरान आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

error: Content is protected !!